विजय माल्या (डिजाइन फोटो) 
मुंबई

विजय माल्या बोला- भगोड़ा शब्द हटाएं, बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा- पहले भारत तो आएं

Vijay Mallya News: भगोड़ा कारोबारी विजय माल्या को बॉम्बे हाईकोर्ट से झटका लगा। कोर्ट ने साफ कहा कि भारत लौटे बिना उनकी याचिका पर सुनवाई नहीं होगी। एफईओ एक्ट को चुनौती देने पर ईडी ने कड़ा विरोध जताया।

आकाश मसने

Bombay High Court On Vijay Mallya: देश में भगोड़ा घोषित कारोबारी विजय माल्या को मंगलवार को बॉम्बे हाईकोर्ट से करारा झटका मिला। बॉम्बे हाईकोर्ट ने माल्या को स्पष्ट कर दिया है कि जब तक वह कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में नहीं लौट जाते तब तक उनकी याचिका पर सुनवाई नहीं की जाएगी। मुख्य न्यायधीश जस्टिस चंद्रशेखर और जस्टिस गौतम अंखड की पीठ ने माल्या को निर्देश दिया है कि वह हलफनामे में बताएं कि वह भारत कब लौटेंगे इसके बाद ही अदालत एफईओ एक्ट, 2018 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर सुनवाई करेगी।

देनदारी से अधिक वसूली

इससे पहले विजय माल्या की ओर से पेश हुए सीनियर एडवोकेट अमित देसाई ने कहा कि जहां माल्या पर 6,000 करोड़ रुपये की देनदारी थी वहां, उनकी संपत्तियों को अटैच कर करीब 14,000 हजार करोड़ की वसूली कर ली गई है। हम इन सभी मामलों को खत्म करना चाहते हैं और अपनी देनदारियों को पूरा करना चाहते है।

इस पर जजों ने चुटकी लेते हुए कहा, 'कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में पेश हुए बिना आपराधिक देनदारी को कैसे खत्म किया जा सकता है?' ED ने जताया कड़ा विरोध ईडी की ओर से पेश हुए एसजी तुषार मेहता ने याचिका का कड़ा विरोध करते हुए तर्क दिया कि भगोड़ों को देश की अदालतों के सामने पेश हुए बिना किसी एक्ट की वैधता को चुनौती देने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

'हम भारत के भगोड़े'

सोशल मीडिया पर एक वीडियो आने के बाद आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी और भगोड़े कारोबारी माल्या फिर से चर्चा में आ गए है। दरअसल, ये वीडियो किसी पार्टी का है, जिसमें ललित और माल्या साथ इंजॉय करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान ललित मोदी व्यंग्य करते हुए कह रहे हैं कि वो भारत के सबसे बड़े भगोड़े है। वो कैमरे में देखकर चिल्लाते हुए कह रहे हैं कि 'हम भगोड़े हैं'। इस बात पर माल्या भी हंसते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो खुद ललित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे