उद्धव ठाकरे (Image- Social Media) 
मुंबई

एनाकोंडा बोलने पर भड़की BJP, उद्धव ठाकरे को बताया अजगर, कहा- उन्होंने अपनी पार्टी निगल ली

Uddhav Thackeray News: उद्धव ठाकरे ने बीजेपी नेताओं को ‘एनाकोंडा’ कहा था, जिस पर मंत्री चंद्रकांत भावनकुले ने पलटवार किया और कहा कि उद्धव खुद वो ‘अजगर’ हैं जिन्होंने अपनी पार्टी को ही निगल लिया।

अर्पित शुक्ला

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर ज़ुबानी जंग छिड़ गई है। शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और बीजेपी नेताओं के बीच शब्दों की टकराहट लगातार बढ़ती जा रही है। कुछ दिन पहले उद्धव ठाकरे ने एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘एनाकोंडा’ कहा था। उद्धव ने आरोप लगाया था कि बीजेपी छोटे-छोटे दलों को निगल जाती है और उनके नेताओं का अस्तित्व मिटा देती है। ठाकरे के इस बयान के बाद बीजेपी खेमे में हलचल तेज़ हो गई थी।

बीजेपी का पलटवार – “घर का ही अजगर है उद्धव”

अब उद्धव ठाकरे के बयान पर बीजेपी ने भी तीखा जवाब दिया है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता चंद्रकांत भावनकुले ने पलटवार करते हुए कहा, “उद्धव ठाकरे खुद वो अजगर हैं जिन्होंने अपनी ही पार्टी को निगल लिया। एनाकोंडा तो छोड़िए, उन्होंने तो अपने ही कार्यकर्ताओं को खत्म कर दिया।” भावनकुले ने कहा कि उद्धव ठाकरे को दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपनी पार्टी की हालत देखनी चाहिए। उनके मुताबिक, “आज शिवसेना दो हिस्सों में बंट चुकी है और इसका कारण खुद उद्धव ठाकरे हैं। अगर उन्होंने समय रहते सही फैसले लिए होते, तो पार्टी में दरार नहीं पड़ती।”

“अब उद्धव की राजनीति सिर्फ बयानबाज़ी तक सीमित है”

बीजेपी नेता ने आगे कहा कि उद्धव ठाकरे अब सिर्फ बयानबाज़ी में व्यस्त हैं, जनता के मुद्दों से उनका कोई वास्ता नहीं रह गया है। भावनकुले बोले, “उद्धव ठाकरे को समझना चाहिए कि राजनीति सिर्फ कैमरे के सामने बयान देने से नहीं चलती, ज़मीन पर काम करना पड़ता है।”

सियासी मुकाबला और गरमाने के आसार

महाराष्ट्र की राजनीति में बीजेपी और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के बीच टकराव नया नहीं है, लेकिन हाल के दिनों में दोनों पक्षों की बयानबाज़ी ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें