उद्धव ठाकरे राज ठाकरे   सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

चुनाव आयोग के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का हल्ला बोल, 4 अक्टूबर को भायखला से BMC तक निकलेगा विशाल मोर्चा

Maharashtra Voter List Protests: उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 4 अक्टूबर को भायखला से बीएमसी मुख्यालय तक तिरंगा मोर्चा निकालने का ऐलान किया है।

रूपम सिंह

Uddhav Thackeray Raj Thackeray Joint Press Conference: यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने चचेरे भाई राज ठाकरे के साथ मिल कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 4 अक्टूबर को एक विशाल मोर्चा निकालने का ऐलान किया है।

मंगलवार को राज ने उद्धव के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम इस मोर्चे के लिए सभी पार्टियों को आमंत्रित करेंगे। मनसे प्रमुख ने तंज कसते हुए कहा कि सत्तारूढ़ पार्टियों का भी स्वागत है। उन्होंने कहा कि इस मोर्चा में किसी भी दल का राजनीतिक झंडा नहीं होगा।

बल्कि सभी के हाथों में तिरंगा होगा। यह मोर्चा 4 अक्टूबर को सुबह 10 बजे भायखला से शुरू होगा और बीएमसी मुख्यालय के सामने खत्म होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं। उनके खिलाफ पहला बड़ा आन्दोलन मुंबई से शुरू होगा।

ठाकरे ने कहा कि मोर्चा का मकसद मतदाता सूची में हेरफेर के आरोपों को लेकर निर्वाचन आयोग के खिलाफ तिरंगे के नीचे सभी राजनीतिक दलों को एकजुट करना है।

मतदाता सूचियों के एसआईआर में कथित घोटाले व चुनाव आयोग के अंदर ज्ञानेश के खिलाफ निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की आपत्तियों के खुलासे के बाद विपक्षी दल हमलावर हो गई है।

ऐसा दावा किया जा रहा है कि 10 महीने की अवधि में कम से कम 14 मौकों पर संधू और जोशी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों और आदेशों पर आपत्तियां दर्ज करवाई थीं। इन दोनों आयुक्तों का आरोप है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने कुछ फैसले उनकी जानकारी के बिना लिए थे। इसके अलावा महाराष्ट्र में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम काटे जाने की आशंका को लेकर चुनाव आयोग निशाने पर है। ठाकरे बंधु ने इन सभी मुद्दों को लेकर चुनाव आयोग को घेरने का प्लान बनाया है।

हमें हिंदी नहीं आती: राज ठाकरे

मंगलवार को ठाकरे बंधु के छोटे से प्रेस कांफ्रेस के बाद एक जर्नलिस्ट ने राज ठाकरे से हिंदी में सवाल पूछा तो मनसे प्रमुख ने हंसते हुए कहा कि उन्हें हिंदी नहीं आती है। इस बयान के बाद वहां मौजूद लोगों में खूब हंसी-मजाक हुआ।

गुरुवार को विपक्षी गठबंधन इंडिया की होने वाली बैठक के बारे में पूछे जाने पर उद्धव ने कहा कि विपक्षी दलों के बीच निर्वाचन आयोग के मुद्दे पर चर्चा होगी और उसी के अनुसार कोई फैसला लिया जाएगा। 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) की ओर से दो अक्टूबर को बुलाए गए विरोध प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर उद्धव ने कहा कि हमारी पार्टी की तरफ से पूरा समर्थन मिलेगा।

पहलगाम हमले का एक और आतंकी हाशिम मूसा ढेर, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रखा था 20 लाख रुपये का इनाम

नेपाल की बाढ़ से यूपी-बिहार जलमग्न, चंपारण में 4 जगह टूटे तटबंध, इंद्रावती का जलस्तर 53 साल के रिकॉर्ड के पार

अरब सागर में तीन हजार करोड़ का ड्रग्स बरामद, इंडियन कोस्ट गार्ड के एक्शन में पांच पाकिस्तानी दबोचा गया

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बिगड़ेगा मौसम, 16 राज्यों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

दो भारतीय नागरिकों पर अमेरिकी प्रशासन का शिकंजा, नकली दवा बेचने के लगे गंभीर आरोप; हो सकती है 71 साल की जेल