उदय सामंत और अंबादास दानवे (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

महाराष्ट्र की राजनीति में नया भूचाल! उदय सामंत का दावा- 'शिंदे गुट में शामिल होने वाले हैं UBT के बड़े नेता'

Maharashtra Politics: उदय सामंत का बड़ा दावा। शिंदे गुट में शामिल होंगे उबाठा नेता। संजय राऊत का पलटवार- 'भाजपा के सामने मजबूर हैं शिंदे, मुंबई में भाजपा का ही होगा महापौर'।

प्रिया जैस

Uday Samant Claim: देवेंद्र फडणवीस सरकार में उद्योगमंत्री उदय सामंत ने दावा किया है कि उबाठा के नेता जल्द ही शिंदे गुट में प्रवेश करने वाले हैं। सामंत ने दावा किया कि उद्धव गुट के नेता इसलिए पार्टी छोड़ रहे हैं क्योंकि पार्टी नेतृत्व सक्षम नहीं है। अंबादास दानवे लगातार एकनाथ शिंदे और उनकी शिवसेना पर हमले करते रहे हैं।

मुंबई नगर निगम चुनावों के बाद, शिंदे की शिवसेना उद्धव की पार्टी के पार्षदों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। अंदाबास दानवे ने इसकी कड़ी आलोचना की थी। मीडिया ने इस संबंध में उद्योग मंत्री उदय सामंत से पूछा, तो उन्होंने अलग ही दावा किया कि अंबादास दानवे हमेशा हमारी आलोचना करते हैं, लेकिन इसके पीछे उनका मकसद अपने नेताओं का विश्वास बनाए रखना है।

भाजपा का ही होगा महापौर

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राऊत ने मंगलवार को दावा किया कि मुंबई में भाजपा का महापौर बनेगा क्योंकि वह एकनाथ शिंदे गुट के साथ यह पद कोई विकल्प साझा नहीं करेगी।

शिंदे गुट के पास कोई विकल्प नहीं - राऊत

शिवसेना गठबंधन की जीत के लगभग दो सप्ताह बाद भी, महापौर कौन होगा, इस पर अनिश्चितता बनी हुई है। संजय राऊत ने कहा कि उपमुख्यमंत्री शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना इस पद को लेकर नाराज हो, लेकिन उसके पास कोई विकल्प नहीं है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष इस मामले को उठाने पर शिवसेना को बीएमसी में कुछ अन्य पद मिल जाएंगे।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें