मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ( सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

तबाही से हिला Marathwada! बारिश से घर ढहे, फसलें बर्बाद – सरकार ने शुरू की राहत राशि

महाराष्ट्र में भारी बारिश के कहर से मराठवाड़ा में तबाही फैल गई है। जिसके चलते किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में CM Devendra Fadnavis ने जिला कलेक्टर को अहम आदेश दिए हैं।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: राज्य में भारी बारिश से मराठवाड़ा बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई घर तबाह हो गए है और किसानों को भारी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जिला कलेक्टरों के अहम आदेश दिए हैं।

राज्य सरकार ने भारी बारिश और बाद में मारे गए लोगों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देना शुरू कर दिया है राज्य सरकार ने जिला कलेक्टर को यह सहायता प्रदान करने का पूरा अधिकार दे दिया है, खासकर अगर जिला कलेक्टरों के पास पैसे नहीं हैं, तो उन्हें घाटे के बजट से प्रावधान करने का आदेश दिया गया है। सरकार के नियमों के मुताबिक, अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है तो पीड़ित परिवार को 4-4 लाख रुपये की सहायता दी जा रही है।

26-28 तक भारी बारिश

बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है और इसके प्रभाव से 26 से 28 सितंबर के बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश बढ़ने का अनुमान है। 5 अक्टूबर तक राज्य से मानसून के बिदा होने की संभावना नहीं है। 26 को दोपहर के बाद दक्षिण विदर्भ और मराठवाड़ा में बादल छाए रहेंगे और चारिश बढ़ सकती है।

किसको कितनी मदद

  • किसानों को प्रति परिवार अधिकतम 10,000 रुपये
  • दुधारू पशुओं की मृत्यु होने पर 87,500 रुपये
  • भारवाहक पशुओं के लिए 32,000 रुपये
  • छोटे पशुओं के लिए 20,000 रुपये का प्रावधान
  • बकरी, भेद्र, बकरे और सूअर की मृत्यु होने पर 4,000 रुपये प्रति व्यक्ति
  • मुर्गी पालन करने वाले को प्रति मुर्गी 100 रुपये और अधिकतम 10,000 रुपये
  • घरों के बहने पर झोपड़ियों के लिए 8,000 रुपये
  • पक्के घरों के पूरी तरह दह जाने पर 12,000 रुपये
  • मवेशियों के लिए 3,000 रुपये तक की सहायता

Delhi Building Collapse Live Update: सत्य निकेतन हादसे में 1 की मौत, कई दबे, मौके पर पहुंचीं CM रेखा गुप्ता

Delhi Satya Niketan: खून से लथपथ चेहरा और मदद की गुहार, मलबे के अंदर से छात्र ने भेजा VIDEO

नक्शे में न हो छेड़छाड़… जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को लेकर भारत का संयुक्त राष्ट्र में कड़ा रुख

मैं बेरोजगार हूं, काम दे दो... अमेठी में चुनाव हारते ही स्मृति ईरानी ने किसे किया था फोन; जानें पूरी कहानी

Delhi Satya Niketan: बिल्डिंग गिरने के बाद मलबे से आ रही थीं मदद की आवाजें, देखें हादसे की 10 भयावह तस्वीरें