- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Rahul Gandhi Appeals For Aid After Marathwada Rains Ajit Pawar Bhujbal On Ground
मराठवाड़ा में भारी बारिश से तबाही पर बोले राहुल गांधी, सरकार से राहत कार्य तेज करने की अपील
Marathwada Floods: मराठवाड़ा में भारी बारिश से तबाही पर राहुल गांधी ने दुख जताया, सरकार से राहत तेज करने की अपील की; अजित पवार और छगन भुजबल ने ग्राउंड पर लिया जायजा।
- Written By: अर्पित शुक्ला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (सौजन्य सोशल मीडिया)
Mumbai News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में भारी बारिश के कारण जनहानि और बड़े पैमाने पर फसलों के नुकसान पर दुख जताया है। इसके साथ ही, राहुल गांधी ने सरकार से राहत कार्यों में तेजी लाने की अपील की है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में भारी बारिश के कारण जनहानि और बड़े पैमाने पर फसलों के नुकसान की खबर बेहद दुखद है। इस मुश्किल वक्त में मेरी संवेदनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। सरकार और प्रशासन से अपील है कि राहत कार्यों में तेजी लाई जाए और फसलों की बर्बादी का आकलन करके किसानों की पूरी मदद की जाए।”
इस दौरान, राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे प्रशासन का सहयोग करें और जरूरतमंदों की हरसंभव मदद करें।
सम्बंधित ख़बरें
प्राइवेट NEET कोचिंग सेंटरों पर चलेगा सरकार का हथौड़ा! राजस्व मंत्री विखे पाटिल ने की पाबंदी की मांग
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
छत्रपति संभाजीनगर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल; आम आदमी का बजट बिगड़ा, ऑटो एलपीजी हुई सस्ती
NEET UG: ‘शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अब तक सस्पेंड क्यों नहीं’, राहुल गांधी ने PM मोदी पूछे ये 3 बड़े सवाल
महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में दर्जनों गांव जलमग्न हैं। भारी बारिश से नागरिकों और किसानों को भारी नुकसान हुआ है। बीड जिले के 11 तालुका भारी बारिश के कारण तबाह हो गए। सोलापुर जिले में भी भारी बारिश के कारण भीषण बाढ़ आ गई।
इन गंभीर हालातों में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री इलाकों का दौरा करके प्रभावित नागरिकों और किसानों से मुलाकात कर रहे हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को लातूर में प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत की और भारी बारिश से हुए नुकसान की जानकारी ली।
उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने गुरुवार को भारी बारिश से प्रभावित रायमोहा और येवलवाड़ी क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान, उन्होंने पुल बहने और भारी बारिश से किसानों के खेतों को हुए भारी नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से बातचीत करते हुए उनकी पीड़ा को समझा।
अजित पवार ने अपनी पोस्ट में लिखा, “हमारी सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे गांवों में हुए नुकसान का पंचनामा करके आगे की आर्थिक सहायता प्रदान करने की कार्रवाई तुरंत करें।”
उन्होंने बीड निर्वाचन क्षेत्र के खोकरमोहा गांव का भी दौरा किया और नुकसान का जायजा लिया। अजित पवार ने कहा, “मैंने ग्रामीणों से बातचीत की और उनसे और उनके परिवारों से पूछताछ की। मैंने उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार आपके साथ पूरी तरह खड़ी है। मैंने अपनी भावनाएं व्यक्त कीं कि हम संकट के दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन हम सब मिलकर इस संकट से उबरेंगे।”
मंत्री छगन भुजबल ने नासिक जिले के येओला तालुका में क्षतिग्रस्त कृषि भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान, एक पीड़ित किसान निरीक्षण दल के सामने अपना दुख व्यक्त नहीं कर सका और फूट-फूट कर रोने लगा। मंत्री भुजबल ने किसान को सांत्वना दी और उन्हें पूरी सहायता का आश्वासन दिया। छगन भुजबल ने स्पष्ट तौर पर कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों की मदद करना राज्य सरकार की ‘पहली प्राथमिकता’ है।
यह भी पढ़ें- ग्रामीण महाराष्ट्र में MSRTC ऐप ने मचाई धूम, 10 लाख से अधिक लोगों ने अपनाया टिकट बुकिंग का नया तरीका
हालांकि, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों के दौरों पर शिवसेना-यूबीटी के सांसद संजय राउत ने सवाल उठाए हैं। संजय राउत ने कहा, “मराठवाड़ा का हालिया दौरा सिर्फ प्रतीकात्मक था। लाखों किसान गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं, पूरे जिले तबाह हो गए हैं। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों सहित नेतृत्व अभी तक संकट की वास्तविक सीमा और प्रभावित परिवारों की पीड़ा को समझ नहीं पाया है।” -एजेंसी इनपुट के साथ
Rahul gandhi appeals for aid after marathwada rains ajit pawar bhujbal on ground
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जब भी यहाँ आता हूँ, असीम शांति मिलती है… शिरडी में साईं बाबा के दर पर नतमस्तक हुए राघव चड्ढा
May 17, 2026 | 09:52 PMUttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
May 17, 2026 | 09:39 PMRR vs DC: वैभव और रियान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद 200 पार नहीं कर पाई आरआर, स्टार्क ने झटके 4 विकेट
May 17, 2026 | 09:32 PMनवी मुंबई में गुलाबी बहार! नेरुल के वेटलैंड्स पर उतरा हजारों फ्लेमिंगो का झुंड; देखें प्रकृति का यह नजारा
May 17, 2026 | 09:28 PMईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
May 17, 2026 | 09:24 PMरहस्य, रोमांच और इतिहास का खजाना…India के ये 5 मंदिर, ट्रैवल लवर्स जरूर करें एक्सप्लोर
May 17, 2026 | 08:58 PMलाडकी बहीन योजना में अपात्र घोषित 70 लाख महिलाओं को मिला आखिरी मौका; दोबारा जमा कर सकेंगी दस्तावेज
May 17, 2026 | 08:53 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














