I Love Mohammed विवाद के बीच नितेश राणे ने शेयर किया I Love Mahadev पोस्टर

उत्तर प्रदेश से शुरू हुए आई लव मोहम्मद विवाद की आंच महाराष्ट्र समेत पूरे देश में फैल गई है। हाल ही में मंत्री नितेश राणे ने भी इसका विरोध करने के लिए X पर I Love Mahadev पोस्टर शेयर किया।
मत्स्य पालन और बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे
मत्स्य पालन और बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

I Love Mohammed Vs I Love Mahadev: आई लव मोहम्मद को लेकर विवाद के बीच मत्स्य पालन व बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे ने आई लव महादेव वाला पोस्टर शेयर किया है। उन्होंने माहौल खराब करने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि त्योहार के समय किसी को भी हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दरअसल मानखुर्द में बीते रविवार की रात दुर्गा मां की मूर्ति को कथित तौर पर अपवित्र किए जाने के बाद तनाव निर्माण हो गया था और दो समुदायों के बीच झड़प हो गई थी। मंत्री नितेश ने गुरुवार को अपने एक्स एकांउंट पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि 'शिव ही सत्य हैं, शिव अनंत हैं, शिव अनादि हैं, शिव भगवंत हैं।

नितेश ने मानखुर्द इलाके में सकल हिंदू समाज के दुर्गा पंडाल का दौरा किया और महाआरती में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की नेतृत्व वाली महायुति सरकार एक 'हिंदुत्ववादी' सरकार है। यह सरकार हिंदू वोटों के समर्थन से चुनी गई है। 'गोल टोपी' पहनने वालों ने इस सरकार को वोट नहीं दिया है।

वीएचपी का किया समर्थन

नितेश ने राज्य के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने वालों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि आप अपने त्योहार शांतिपूर्वक मनाएं, हम अपने त्योहार मनाएंगे। मुंबई का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि अगर किसी को त्योहार मनाने के लिए अनुमति चाहिए, तो उन्हें सरकार से संपर्क करना चाहिए और तुरंत अनुमति दे दी जाएगी।

उन्होंने विश्व हिंदू परिषद के उस सुझाव का समर्थन किया, जिसमें गरबा दांडिया आयोजकों से प्रतिभागियों के पहचान दस्तावेजों की पूरी तरह से जांच करने को कहा गया है। इससे पहले जुलाई महीने में नितेश ने मतदान के पैटर्न पर टिप्पणी करते हुए मुसलमानों को 'हरा साप' बताया था। उन्होंने कहा था कि वे हिंदू वोटरों के समर्थन से विधायक बने हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com