आदित्य ठाकरे (सोर्सः सोशल मीडिया)
मुंबई

तारली पंप स्टोरेज परियोजना पर एमपीसीबी की रोक, आदित्य ठाकरे ने अदाणी और भाजपा पर साधा निशाना

Aaditya Thackeray Statement: सतारा जिले के पाटन तालुका में अदाणी ग्रीन एनर्जी की तारली पंप स्टोरेज परियोजना पर महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तत्काल रोक लगाने का आदेश दिया है।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • सतारा जिले के पाटन तालुका स्थित तारली पंप स्टोरेज परियोजना पर विवाद गहराया।

  • वन विभाग के बाद महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी परियोजना का काम तत्काल बंद करने का आदेश दिया।

  • रोक आदेश के बावजूद काम जारी रहने का आरोप लगाकर आदित्य ठाकरे ने सरकार की आलोचना की।

Tarali Pump Storage Project: सतारा जिले के पाटन तालुका में अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की तरफ से स्थापित किए जा रहे 'तारली पंप स्टोरेज परियोजना' को लेकर समस्याएं बढ़ गई हैं। यह परियोजना पिछले कुछ दिनों से चर्चा का केंद्र बनी हुई है। वन विभाग के बाद अब महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीसीबी) ने भी सावरघर गांव में इस परियोजना का काम तत्काल बंद करने का आदेश दिया है।

हालांकि, रोक आदेश के बावजूद परियोजना का काम जारी रहने का आरोप लगाते हुए शिवसेना (यूबीटी) के नेता एवं विधायक आदित्य ठाकरे ने राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की है। पुणे के मुंडवा में आयोजित एक पार्टी कार्यक्रम में बोलते हुए आदित्य ठाकरे ने महायुति सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि अदाणी भाजपा के बॉस है और भाजपा में उसकी परियोजना का काम रोकने की हिम्मत नहीं है।

तरली पंप स्टोरेज परियोजना

महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शुक्रवार को पाटन तालुका के सावरधर में अदानी ग्रीन एनर्जी की 'तरली पंप स्टोरेज परियोजना' का काम तत्काल रोकने का निर्देश दिया। इस संदर्भ में बोलते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि जब आम नागरिक विरोध प्रदर्शन करते हैं, तो पुलिस लाठीचार्ज करने के लिए भेजी जाती है। लेकिन, रोक आदेश के बावजूद अदाणी की परियोजना का काम जारी रहने पर पुलिस को वहां क्यों नहीं भेजा जा रहा है।

'पीएम केयर्स' फंड से मिले सूखा पीड़ितों को सहायता

आदित्य ठाकरे ने राज्य में गंभीर सूखे की स्थिति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा सूखाग्रस्त घोषित किया गया है, अप्रैल-मई महीनों में पड़ने वाला सूखा इस साल सितंबर-अक्टूबर से शुरू हो गया है। पुणे में भी दिन में सिर्फ एक बार पानी की आपूर्ति की बात चल रही है। ऐसी कठिन परिस्थिति में केंद्र सरकार से महाराष्ट्र की मदद की उम्मीद की जाती है, जिस तरह गुजरात को मदद दी गई, महाराष्ट्र को भी वैसी ही मदद मिलनी चाहिए।

Jagadish Chandra Bose: कौन थे जगदीश चंद्र बोस? जिनके प्रयोगों ने दुनिया को दिखाई विज्ञान की नई राह

Weather Today: दिल्ली में धुंध, बिहार-UP में घना कोहरा और दक्षिण भारत में बारिश, माउंट आबू में पारा शून्य

शिव-पार्वती की तस्वीर पर सियासी घमासान के बीच संत का राहुल को खुला पत्र, समझाया शिव-शक्ति मिलन का गूढ़ रहस्य

Today Breaking News: एक क्लिक में पढ़ें 23 नवंबर की 10 बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में

बिसलेरी के पानी को जांच में क्यों बताया गया असुरक्षित? FSSAI ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की दी मंजूरी