

Highlights:
नवी मुंबई के वाशी सेक्टर-18 स्थित मेफ्को मार्केट में रविवार रात लगी भीषण आग।
एक तेल कंपनी का गोदाम आग की चपेट में आया।
गोदाम में तेल भरा होने के कारण आग तेजी से फैल गई।
कई किलोमीटर दूर से दिखाई दीं आग की लपटें और आसमान में उठते आग के गोले।
Vashi Warehouse Fire: नवी मुंबई के वाशी सेक्टर-18 के मेफ्को मार्केट इलाके में रविवार रात एक तेल कंपनी के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग तेज़ी से फैल गई। कई किलोमीटर दूर से आग की लपटें और आसमान में उठते आग के गोले देखे जा सकते थे।
गोदाम में तेल भरा हुआ था, इसलिए आग तेज़ी से फैली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों में डर का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिशें शुरू कर दी गईं।
(खबर अपडेट की जा रही है)