बीजेपी विधायक प्रवीण दरेकर  
मुंबई

सूर्यकांत मोरे पर विशेषाधिकार हनन का आरोप, बीजेपी विधायक प्रवीण दरेकर ने की कार्रवाई की मांग

Suryakant More: बीजेपी नेता प्रवीण दरेकर ने सूर्यकांत मोरे पर विधान परिषद सभापति राम शिंदे के खिलाफ अपमानजनक बयान देने का आरोप लगाया और विशेषाधिकार हनन की कार्रवाई की मांग की।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 8 दिसंबर से प्रस्तावित है. इससे पहले विधान परिषद में बीजेपी के नेता प्रवीण दरेकर और विधान परिषद सदस्य श्रीकांत भारतीय ने राकां शरदचंद्र पवार पार्टी के कार्यकर्ता सूर्यकांत मोरे पर बड़ा आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्रवाई की मांग की है. दरेकर का आरोप है कि मोरे ने जामखेड, अहिल्यानगर में एक प्रचार सभा के दौरान विधान परिषद के सभापति प्रो. राम शिंदे के खिलाफ अपमानजनक बयान दिया था. यह विशेषाधिकार का उल्लंघन है.

मंगलवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दरेकर ने कहा कि मोरे के बयान से सदन की प्रतिष्ठा और स्वायत्तता खतरे में पड़ गई है. उन्होंने कहा कि इस मामले में सख्त कार्रवाई जरूरी है क्योंकि संविधान द्वारा दिए गए विशेषाधिकारों का उल्लंघन किया गया है. दरेकर ने यह भी सवाल उठाया कि मोरे की टिप्पणियां सिर्फ प्रो. शिंदे पर ही लागू नहीं होती है, बल्कि शरद पवार, सुप्रिया सुले, उद्धव ठाकरे जैसे कई पूर्व और मौजूदा सदस्यों पर भी लागू होती हैं.

उन्होंने आगे कहा कि महाविकास आघाड़ी (मविआ) के नेताओं का आत्मविश्वास डगमगाने लगा है. उन्होंने महायुति के पारदर्शी प्रशासन और कई जगहों पर बिना किसी मुकाबले के हुए चुनावों को देखते हुए, विपक्ष पर गंदी चाल चलने का आरोप लगाते हुए आलोचना की.

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B फीस को 12 महीने के लिए बढ़ाया, जानिए भारत के लोगों पर क्या पड़ेगा असर ?

कमर्शियल जहाज को निशाना बनाने का मुद्दा फिर UN में उठा, मनमाने दखल पर जताई चिंता; नाविकों की मौत पर सवाल

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट