-
रवि, 2 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ahilyanagar »
- Nevasa Nagar Panchayat Election Rebellion Mahavikas Aghadi Mahayuti
नेवासा में महाविकास आघाड़ी में मतभेद और महायुति में बगावत, समझौते में जुटा शीर्ष नेतृत्व
- Written By: आंचल लोखंडे
Mahavikas Aghadi Rebellion: नेवासा नगर पंचायत चुनाव में महाविकास आघाड़ी और महायुति में तीखी बगावत देखी जा रही है। नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी दिखाई दे रही है।

नेवासा में आघाड़ी में मतभेद और युति में बगावत (सौजन्य: सोशल मीडिया)
Nevasa Nagar Panchayat Election: कार्यकर्ताओं की बढ़ती महत्वाकांक्षाओं पर नियंत्रण रखने में नेतृत्व पूरी तरह विफल साबित होने के कारण नेवासा नगर पंचायत चुनाव में महाविकास आघाड़ी के भीतर फूट और महायुति में बगावत साफ़ रूप से सामने आई है। ऐसे माहौल में अपना उम्मीदवार जीताने के लिए महाविकास आघाड़ी और महायुति के घटक दलों के नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगने वाली दिखाई दे रही है।
नेवासा नगर पंचायत चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने का शुक्रवार आखिरी दिन था। महाविकास आघाड़ी और महायुति दोनों की ओर से नगराध्यक्ष पद और नगरसेवक पदों के आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किए जाने के बावजूद दोनों ही खेमों में भारी बगावत भड़क उठी। बागी उम्मीदवारों को नामांकन वापस दिलाने के प्रयास में महाविकास आघाड़ी और महायुति के शीर्ष नेतृत्व को जमकर मशक्कत करनी पड़ी। गुरुवार की रात को ‘कत्तल की रात’ मानते हुए कुछ बागियों ने शुक्रवार को नाटकीय ढंग से अपने नामांकन वापस लिए।
आधिकारिक उम्मीदवारों में चिंता बढ़ी
नगराध्यक्ष पद समेत 17 प्रभागों में नगरसेवक पदों के लिए बड़ी संख्या में बागी मैदान में उतरने के कारण दोनों गठबंधनों की सिरदर्दी कम होने के बजाय और बढ़ गई है। बागी वोट काट सकते हैं, इस भय के चलते महाविकास आघाड़ी और महायुति के आधिकारिक उम्मीदवारों के चेहरे पर चिंता साफ देखी गई।
सम्बंधित ख़बरें
शिरसाट और बच्चू कडू की अभिजीत दिपके से मुलाकात ने बढ़ाई महायुति की टेंशन! अपने ही नेताओं से नाराज हैं शिंदे?
Ahilyanagar News: स्कूल में मासूम से अमानवीय व्यवहार, प्रधानाचार्य पर छात्र का हाथ काटने का आरोप
आपने सब न्योछावर किया, मैंने सपना तोड़ा: NEET में कम अंक आने से निराश छात्रा ने की आत्महत्या, छोड़ा सुसाइड नोट
NEET Re-Exam Result: 11 नंबर से चूकी अहिल्यानगर की अंकिता सांगले, सुसाइड नोट में लिखा- सपना टूट गया
वास्तविक चुनौती बागियों से ही
नेवासा नगर पंचायत चुनाव में महाविकास आघाड़ी और महायुति के उम्मीदवारों के सामने असली चुनौती स्वाभाविक प्रतिद्वंद्वियों से ज्यादा अपने ही बागी साथियों की मानी जा रही है। बागी उम्मीदवारों के वोट काटने की आशंका से सभी राजनीतिक दलों के दावेदारों के माथे पर शिकन गहरा गई है।
मामला अदालत में
छनबीन में नगराध्यक्ष पद के एक उम्मीदवार और 17 में से 5 प्रभागों के नगरसेवक पद के उम्मीदवारों के नामांकन रद्द होने के बाद वे अदालत चले गए हैं। मामला न्यायाधीन है और इनमें से उम्मीदवारों के लिए नामांकन वापस लेने की नयी तारीख 25 नवंबर तय की गई है।
ये भी पढ़े: देवग्राम में प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंजाम, पत्नी के प्रेमी की पत्थर से कुचलकर हत्या, आरोपी फरार
नगराध्यक्ष पद के उम्मीदवार (पार्टी) इस प्रकार
- सचिन कडू-राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट)
- डॉ. करणसिंह घुले-शिवसेना (शिंदे गुट)
- दिनकर घोरपडे-अपक्ष
- अल्ताफ खान पठान-कांग्रेस (वंचित)
- नंदकुमार पाटील-क्रांतिकारी शेतकरी पार्टी
- मनोज पारखे-अपक्ष (भाजपा के बागी)
- अशफाक शेख-अपक्ष
Nevasa nagar panchayat election rebellion mahavikas aghadi mahayuti
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फ्रेंडशिप डे पर छलका करण जौहर का दर्द, बोले- दोस्त ही मेरी सबसे बड़ी दौलत, मुश्किल वक्त में हमेशा बने सहारा
Aug 02, 2026 | 09:54 PMप्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PMबिना नंबर प्लेट और काली फिल्म वाली कार में मिला पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल होते ही दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन
Aug 02, 2026 | 09:54 PMवेल्थ क्रिएशन के लिए SIP ही सबसे बेस्ट, नवभारत से बातचीत में बोले LIC म्यूचुअल फंड के MD रवि कुमार झा
Aug 02, 2026 | 09:52 PMसंजय राउत 420 है… नितेश राणे का तीखा हमला, बोले- उसकी औकात नहीं गृह मंत्री अमित शाह पर बोलने की
Aug 02, 2026 | 09:51 PMकेस पुराना हो गया…मुझसे संबंध बना लो मेडिकल रिपोर्ट सही आएगी, दरोगा ने ही किया रेप पीड़िता के साथ दुष्कर्म
Aug 02, 2026 | 09:49 PMबिहार में नशामुक्ति से बदलेगी तस्वीर: CM सम्राट बोले- विकसित भारत के लिए युवा पीढ़ी का नशामुक्त होना जरूरी
Aug 02, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM
संसद में राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध पर भड़का संत समाज, राहुल गांधी और पप्पू यादव पर फूटा गुस्सा! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 07:55 PM














