Rohit Pawar फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

रोहित पवार पर गंभीर आरोप, राकां को बदनाम करने, खर्च किए 5 करोड़

Rohit Pawar: राकां (अजीत पवार) के प्रवक्ता सूरज चव्हाण ने रोहित पवार पर पार्टी को बदनाम करने और भ्रामक प्रचार के लिए कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये खर्च करने का गंभीर आरोप लगाया है।

आंचल लोखंडे

Suraj Chavan Statement: राकां (अजीत पवार) के प्रवक्ता सूरज चव्हाण ने मंगलवार को रोहित पवार और 'तुतारी गुट' अर्थात राकां शरदचंद्र पवार पार्टी पर तीखा हमला बोला है। चव्हाण ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि रोहित पवार ने एनसीपी में फूट डालने और पार्टी के दिग्गज नेताओं की छवि खराब करने के उद्देश्य से एक एजेंसी को 5 करोड़ रुपए की सुपारी दी है।

उन्होंने दावा किया कि कुछ पदाधिकारियों को बाकायदा 'पेरोल' पर रखा गया है, जिनका मुख्य काम पार्टी के खिलाफ भ्रामक प्रचार करना और झूठे आरोप लगाना है।

विंग्स और सेल के मुद्दे पर दी सफाई

सूरज चव्हाण ने प्रतिद्वंद्वी गुट द्वारा फैलाए जा रहे उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि एनसीपी ने अपने संविधान से ओबीसी और सामाजिक न्याय जैसे सेल को हटा दिया है।

दस्तावेजों के साथ स्पष्टीकरण देते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी की स्थापना के समय से ही मुख्य संगठन, महिला, युवा, विद्यार्थी और सेवादल ही मुख्य 'विंग्स' रहे हैं। ओबीसी, अल्पसंख्यक और सामाजिक न्याय जैसे विभाग हमेशा से 'सेल' के रूप में कार्यरत रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तुतारी गुट ने निर्वाचन आयोग को दिए गए दस्तावेजों में से जानबूझकर 'कलम 28' को छिपाया, जिसमें इन सभी वर्गों का स्पष्ट उल्लेख है।

जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

रोहित पवार को आड़े हाथों लेते हुए चव्हाण ने उन्हें सलाह दी कि वे एनसीपी की चिंता करने के बजाय अपने गुट के विधायकों और सांसदों को संभालें। उन्होंने सोलापुर और मोहोल के उदाहरण देते हुए कहा कि पवार को पहले यह देखना चाहिए कि उनके नेता किस बैनर के नीचे काम कर रहे हैं।

चव्हाण ने अंत में कड़े लहजे में चेतावनी दी कि यदि भविष्य में पार्टी या उसके नेतृत्व पर इसी तरह के निराधार हमले जारी रहे, तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय अध्यक्षा सुनेत्रा अजीत पवार पार्टी के आंतरिक अनुशासन को बनाए रखने में पूरी तरह सक्षम हैं।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी