जय पवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस से किसने रोका? रोहित के सनसनीखेज आरोपों का तटकरे ने दिया जवाब, गरमाई सियासत

Jay Pawar Press Conference: जय पवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सियासत! रोहित पवार के 'दबाव' वाले आरोप पर सुनील तटकरे का पलटवार। अजित पवार के बेटों के साथ खड़ी है पार्टी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
Political storm in Maharashtra as Rohit Pawar alleges pressure on Jay Pawar to cancel PC. Sunil Tatkare denies claims, citing it as personal decision.
जय पवार और सुनील तटकरे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Updated on

Sunil Tatkare NCP: राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और दिवंगत नेता अजीत पवार के पुत्र जय पवार द्वारा प्रस्तावित प्रेस कॉन्फ्रेंस टाले जाने को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस मामले में शरद गुट के नेता रोहित पवार ने आरोप लगाया था कि सुनील तटकरे, प्रफुल पटेल और भाजपा के कुछ नेताओं के दबाव में जय पवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से रोका गया।

अब इस पर खुद एनसीपी के प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे ने जवाब दिया और कहा कि यह आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। उन्होंने बताया कि 28 तारीख को अजीत पवार के निधन को 2 महीने पूरे होने पर वे पार्थ और जय पवार के साथ बारामती गए थे और दुर्घटनास्थल का दौरा किया।

इसके बाद वे काटेवाड़ी में अजीत पवार की माता से मिलने भी गए जहां 15-20 मिनट बातचीत हुई। इस दौरान पार्थ और जय से प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर चर्चा हुई और उन्होंने खुद उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की सलाह दी थी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस का निर्णय जय और पार्थ का

सुनील तटकरे ने स्पष्ट किया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस कब करनी है, यह निर्णय जय पवार और पार्थ पवार को ही लेना है। उन्होंने कहा कि किसी को इस विषय पर बोलना चाहिए, यह हम सभी की भावना है लेकिन कुछ लोग पूर्वाग्रह से प्रेरित होकर आरोप लगा रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि पार्थ और जय, दोनों अजीत पवार के बेटे हैं और पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्हें जब उचित लगेगा, वे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। हो सकता है कि उन्हें और जानकारी की जरूरत हो लेकिन मेरे या प्रफुल पटेल की ओर से कभी भी उन्हें रोका नहीं गया।

Navbharat Live
navbharatlive.com