प्रशांत किशोर सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

प्रशांत किशोर ने लिया सुनेत्रा पवार को CM बनाने का 'ठेका', पार्थ पवार संग हुई बैठक, महाराष्ट्र में सियासी हलचल

Sunetra Pawar Prashant Kishor Meeting: महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर है। सुनेत्रा पवार की NCP अब प्रशांत किशोर की कंपनी I-PAC के साथ हाथ मिला सकती है। उन्होंने पार्थ और सुनेत्रा पवार संग बैठक की।

आकाश मसने

Prashant Kishor I-PAC NCP Strategy: अजित पवार के निधन के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अपनी राजनीतिक रणनीति को एक नई दिशा देने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां कर रही है। 'डिज़ाइन बॉक्स' नामक फर्म के साथ जुड़ने के बाद अब NCP में जाने-माने राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाली कंपनी I-PAC को एंट्री होने जा रही है। सुनेत्रा पवार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग के बीच प्रशांत किशोर की NCP में एंट्री से महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज हो गई है।

सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार के साथ बैठक

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि 19 मई की सुबह NCP की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनेत्रा पवार, सांसद पार्थ पवार और प्रशांत किशोर के बीच एक अहम बैठक हुई। इन्हीं लोगों के बीच एक यानी 20 मई को पुणे में एक और बैठक होनी तय है। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य पार्टी की भविष्य की राजनीतिक रणनीति तैयार करना है। राजनीतिक गलियारों में बैठकों की इस सिलसिले को काफी महत्व दिया जा रहा है। हालांकि, पार्टी की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

1 जून से काम शुरू करेंगे प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर की कंपनी जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अगले दो दिनों के भीतर काम शुरू करने के लिए तैयार है। कहा जा रहा है कि प्रशांत किशाेर 1 जून से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के मुख्य रणनीतिकार की जिम्मेदारी संभालेंगे। बता दें कि NCP इससे पहले नरेश अरोड़ा की कंपनी DesignBox की सेवाएं ले रही थी। DesignBox ने पुणे में अपना दफ़्तर भी बंद कर दिया है। अब, इस नई संस्था के जरिए आधुनिक और असरदार रणनीति तैयार की जाएगी।

2029 के चुनावों की तैयारी में जुटी NCP

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के लिए अगले तीन साल बेहद महत्वपूर्ण साबित होने वाले हैं। महाराष्ट्र में 2029 में विधानसभा चुनावों होंगे। इसे ध्यान में रखते हुए पार्टी ने एक बड़ा रणनीतिक फैसला लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रशांत किशोर के नेतृत्व में डेटा एनालिटिक्स, स्मार्ट मैसेजिंग और प्रभावी चुनावी रणनीतियों के इस्तेमाल से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

कौन है प्रशांत किशोर?

प्रशांत किशोर को भारत के सबसे प्रमुख राजनीतिक रणनीतिकारों में से एक के माना जाता है। बिहार के रहने वाले प्रशांत किशोर भारतीय राजनीतिक परिदृश्य में डेटा-आधारित अभियानों और जमीनी स्तर की प्रचार-प्रसार रणनीतियां तैयार करते हैं। 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान नरेंद्र मोदी के चुनावी अभियान में उन्होंने एक अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद, उन्होंने बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और तमिलनाडु जैसे राज्यों में हुए कई चुनावों में विभिन्न राजनीतिक दलों के लिए काम किया है। इसके बाद प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी बनाई। वर्तमान में वे जन सुराज पार्टी के संस्थापक के रूप में कार्यरत हैं।

क्या है डिजाइन बॉक्स?

नरेश अरोड़ा डिजाइन बॉक्स क्रिएटिव्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक हैं। 2010 में सूरत में स्थापित यह कंपनी राजनीतिक अभियान प्रबंधन, डिजिटल मार्केटिंग और रचनात्मक सेवाओं में विशेषज्ञता रखती है। 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान इस कंपनी ने अजित पवार के गुट के लिए काम किया था। हालांकि, जनवरी 2026 में पुणे क्राइम ब्रांच ने पुणे स्थित उनके कार्यालय पर छापा मारा।

2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा इस्लाम, तेजी बढ़ेगी मुस्लिम आबादी; हिंदुओं को होगा नुकसान?

इंदिरा गांधी के 10 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दिया भारत का इतिहास; 1971 युद्ध से पोखरण परमाणु परीक्षण तक

बुलेट ट्रेन के पहले सेक्शन पर 20 नवंबर से दौड़ेगी बिजली, पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट अपने अहम पड़ाव पर

Nvidia की भारतीय कर्मचारी ने खोले जेन्सन हुआंग के राज, बताया बहन के कैंसर के समय कैसे की मदद

प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा, अध्यादेश को मंजूरी; अब यूपी में कब और कैसे होंगे पंचायत चुनाव?