सुनेत्रा पवार (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री, लोकभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने दिलाई शपथ

Maharashtra Deputy CM Sunetra Pawar: महाराष्ट्र की राजनीति में आज ऐतिहासिक पल दर्ज हुआ। सुनेत्रा पवार ने राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

आकाश मसने

Sunetra Pawar Oath Taking Ceremony: महाराष्ट्र की राजनीति ने आज एक नया अध्याय लिख दिया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत अजित पवार की पत्नी व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की ने वरिष्ठ नेता सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। मुंबई के लोकभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सुनेत्रा पवार के बेटे जय पवार समेत कई सत्ताधारी गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रफुल पटेल, छगन भुजबल, सुनील तटकरे, धनंजय मुंडे जैसे बड़े नेता मौजूद रहे।

सुनेत्रा पवार का शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के लिए एक भावुक पल रहा। सुनेत्रा के शपथ लेते ही लोकभवन में 'अजित दादा अमर रहे' के नारे गूंज उठे। पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने अपने दिवंगत नेता अजित पवार को याद कर नारे लगाए।

NCP विधायक दल की नेता चुनी गईं सुनेत्रा पवार

बता दें कि शनिवार को दोपहर मुंबई में आयोजित NCP विधायक दल की अहम बैठक में पार्टी के सभी विधायकों ने एकमत होकर सुनेत्रा पवार को विधायक दल नेता चुना। दिलीप वलसे पाटिल ने सुनेत्रा पवार के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। इसके अलावा सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र विधानसभा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की विधायक दल की नेता के तौर पर व्हिप जारी करने और विधायी कामकाज करने के सभी संवैधानिक अधिकार दिए गए हैं।

अजित पवार की विमान हादसे में मौत

बता दें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की 28 जनवरी 2026 को पुणे जिले के बारामती में प्लेन हादसे में मौत हो गई थी। वे जिला परिषद चुनाव प्रचार के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे। बारामती में लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश हो गया था। इस हादसे में अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई थी। अजित पवार के निधन के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने सुनेत्रा पवार पार्टी का मुखिया घोषित किया गया है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत