ब्रिज का काम जारी (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

1 जून से मुंबईकरों के लिए खुलेगा सायन ब्रिज, BMC ने तेज किया काम, ट्रैफिक से मिलेगी राहत

Mumbai News: बीएमसी ने सायन फ्लाईओवर पुनर्निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। सभी तकनीकी और एप्रोच रोड कार्य 31 मई 2026 तक पूरे होंगे; 1 जून से यातायात के लिए खोला जाएगा।

आकाश मसने

Mumbai Sion Flyover: बीएमसी ने सायन फ्लाईओवर के पुनर्निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए इसे निर्धारित समय सीमा 31 मई 2026 तक पूरा करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। मंगलवार को अतिरिक्त नगर आयुक्त (प्रकल्प) अभिजीत बांगर और पुलिस सह आयुक्त (यातायात) अनिल कुंभारे की अध्यक्षता में आयोजित संयुक्त समीक्षा बैठक में परियोजना की प्रगति, शेष कार्यों के चरण और उनकी समय-सीमाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस बैठक में बीएमसी, ट्रैफिक पुलिस तथा मध्य रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि फ्लाईओवर के कार्य को नियोजित और प्रभावी गति से आगे बढ़ाया जा रहा है।

रेलवे व बीएमसी में तालमेल जरूरी

नागरिकों को होने वाली असुविधा कम करने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वित तरीके से काम करने पर जोर दिया गया। बांगर ने कहा कि रेलवे प्रशासन और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के बीच आवश्यक तालमेल आवश्यक है ताकि किसी भी प्रकार की देरी न हो। अधिकारियों ने जानकारी दी कि रेलवे क्षेत्र में आने वाला पुल का हिस्सा रेलवे द्वारा निर्मित किया जा रहा है, जबकि एप्रोच रोड और दो सार्वजनिक अंडरपास का निर्माण कार्य बीएमसी द्वारा किया जा रहा है। लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर स्थित अंडरपास का कार्य दिसंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है, जबकि धारावी की ओर वाला दूसरा अंडरपास फरवरी 2026 तक तैयार कर लिया जाएगा।

उत्तर दिशा में गर्डर मार्च में होगा लांच

रेलवे पुल के उत्तर दिशा में गर्डर स्थापित करने का कार्य मार्च 2026 के पहले सप्ताह में किया जाएगा, जबकि दक्षिण दिशा में गर्डर का लॉन्चिंग अप्रैल 2026 के पहले सप्ताह में प्रस्तावित है। इसके बाद रेलवे क्षेत्र के अन्य तकनीकी कार्य पूर्ण किए जाएंगे। धारावी और एलबीएस मार्ग की ओर जाने वाले एप्रोच रोड का काम 15 अप्रैल 2026 तक पूरा होगा। इसके पश्चात पूर्व दिशा के एप्रोच रोड का कार्य शुरू होगा, जिसे पूरा करने में लगभग 45 दिन लगेगे।

गर्डर निर्माण नागपुर-अंबाला में चल रहा

अभिजीत बांगर ने बताया कि गर्डर निर्माण नागपुर और अंबाला में चल रहा है, जहां बीएमसी के प्रतिनिधि लगातार निगरानी करेंगे ताकि सामग्री समय पर साइट पर उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के ईमानदार प्रयास और समयबद्ध कार्यान्वयन से यह परियोजना 31 मई 2026 तक पूरी कर ली जाएगी और 1 जून 2026 से फ्लाईओवर को यातायात के लिए खोला जा सकेगा।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी