संजय राउत (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

Sanjay Raut Health: शिवसेना नेता संजय राउत की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, जानें हेल्थ अपडेट

Sanjay Raut Health: संजय राउत की तबीयत बिगड़ने पर शिवसेना (UBT) समर्थकों में चिंता, मुंबई अस्पताल में इलाज जारी। राउत ने जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद जताई।

अर्पित शुक्ला

Sanjay Raut Health Update: शिवसेना (UBT) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत की अचानक तबीयत बिगड़ने से पार्टी समर्थकों में चिंता की लहर फैल गई है। राउत ने खुद ट्वीट कर अपनी सेहत को लेकर जानकारी दी और समर्थकों से धैर्य बनाए रखने की अपील की। उन्होंने लिखा, “आप सभी ने हमेशा मुझ पर भरोसा किया है और मुझे स्नेह दिया है, लेकिन अचानक मेरी तबीयत खराब हो गई है। इलाज जारी है, मैं जल्द ही स्वस्थ हो जाऊंगा।”

डॉक्टरों की सलाह पर राउत को बाहर जाने और भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहने को कहा गया है। अपने ट्वीट में उन्होंने आगे लिखा कि डॉक्टर की सलाह के बाद अब उन्हें सार्वजनिक कार्यक्रमों और भीड़ से दूर रहना होगा। उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि मैं शीघ्र ठीक हो जाऊंगा और नए साल में आप सबसे फिर मुलाकात करूंगा। आपका स्नेह और आशीर्वाद हमेशा बना रहे।” उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

शिवसेना (UBT) के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने राउत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राउत का इलाज मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, हालांकि उनकी बीमारी का सटीक कारण अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। महाराष्ट्र की राजनीति में राउत हमेशा अपनी बेबाक और मुखर आवाज के लिए जाने जाते हैं। जेल से रिहाई के बाद भी उन्होंने लगातार सक्रिय भूमिका निभाई है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

तीन कंपनियों में सेंधमारी की Google Gemini, टेस्ट के दौरान चौकाने वाले दावे

उधमपुर के जंगल में छिपे जैश के 6 आतंकी! खून से सने पैरों के मिले निशान, सुरक्षा बलों ने 2 को किया ढेर

पेंशन, प्यार और पुलिस... 70 साल के दादाजी का यंग महिला दोस्त पर आया दिल! परेशान दादी ने दर्ज कराई FIR

NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, हाइड्रोजन ट्रेन से सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात