विधायक संजय गायकवाड़ (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

शिवसेना विधायक के खिलाफ FIR दर्ज, संजय गायकवाड़ ने कैंटीनकर्मी से की थी मारपीट

Sanjay Gaikwad: शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ शुक्रवार को गैर-संज्ञेय (Non-cognizable) धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। विधायक का कैंटीनकर्मी के साथ मारपीट का वीडियाे वायरल हुआ है।

आकाश मसने

मुंबई: दक्षिण मुंबई स्थित विधायक हॉस्टल कैंटीन में एक कर्मचारी से कथित तौर पर मारपीट करने के मामले में शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ एक्शन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश के बाद पुलिस ने विधायक संजय गायकवाड़ और उनके समर्थक के खिलाफ शुक्रवार को गैर-संज्ञेय (Non-cognizable) धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार सुबह कहा था कि पुलिस को घटना की जांच शुरू करने के लिए औपचारिक शिकायत का इंतजार करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

गैर-संज्ञेय मामला छोटे अपराधों में दर्ज किया जाता है। ऐसे मामलों में पुलिस अदालती वारंट के बिना गिरफ्तारी नहीं कर सकती। गायकवाड़ और उनके एक समर्थक ने मंगलवार रात आकाशवाणी एमएलए हॉस्टल कैंटीन में ‘बासी खाना परोसने' के आरोप में एक कर्मचारी के साथ मारपीट की थी।

कैंटीनकर्मी को पीटने का वीडियो हुआ था वायरल

बुलढाणा से दो बार के विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा कैंटीन कर्मचारी को घूंसा और थप्पड़ मारने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसके बाद पूरे राज्य में आक्रोश फैल गया। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी से जुड़े गायकवाड़ ने हालांकि खेद व्यक्त करने से इनकार कर दिया और कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो वह इसी तरह का कदम दोबारा उठाएंगे।

पीड़ित ने शिकायत करने से किया था इनकार

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित से पूछा था कि क्या वह विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराना चाहता है, लेकिन उसने इससे इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि वीडियो फुटेज की जांच के बाद एक पुलिस अधिकारी ने विधायक और उनके समर्थक के खिलाफ राज्य की ओर से मरीन ड्राइव पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि विधायक संजय गायकवाड़ और उनके समर्थक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एक गैर संज्ञेय मामला दर्ज किया गया है, जिसमें धारा 115 (2) और 3 (5) शामिल हैं।

क्या बोले संजय गायकवाड़?

इस मामले में विधायक संजय गायकवाड़ ने कहा कि ‘एमएलए’ हॉस्टल के कैंटीन में बासी भोजन परोसे जाने को लेकर एक कर्मचारी को थप्पड़ मारने का उनका कृत्य भले ही कठोर रहा हो, लेकिन इससे भोजन की गुणवत्ता के मुद्दे पर सरकार की ओर से त्वरित कार्रवाई हुई है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी