शिवसेना नेता सरवणकर 
मुंबई

विधायक न होने के बावजूद मिले 20 करोड़, मौजूदा MLA को महज 2 करोड़, शिवसेना नेता सरवणकर का बयान वायरल

Sada Sarvankar: शिवसेना के पूर्व विधायक सदा सरवणकर ने कहा कि विधायक न होने पर भी उन्हें 20 करोड़ रुपये का कोष मिला, जबकि मौजूदा विधायक को सिर्फ 2 करोड़ रुपये मिलते हैं।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: शिवसेना के पूर्व विधायक सदा सरवणकर ने कहा है कि विधायक न होने के बावजूद उन्हें 20 करोड़ रुपये का कोष मिला, जबकि मौजूदा विधायक को दो करोड़ रुपये मिलते हैं।

एक वायरल वीडियो में सरवणकर को लोगों से कहते सुना जा सकता है, "वर्तमान विधायक को दो करोड़ रुपये मिलते हैं, लेकिन जब मैं विधायक नहीं हूं तब भी मुझे 20 करोड़ रुपये मिलते हैं।"

सिद्धिविनायक ट्रस्ट के प्रमुख सरवणकर 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना (उबाठा)के महेश सावंत से हार गए थे। संपर्क करने पर सरवणकर ने कहा कि वह दादर-माहिम निर्वाचन क्षेत्र के लिए जुटाए गए धन की बात कर रहे थे, जबकि सावंत ने धन की कमी की शिकायत की।

सरवणकर पार्टी के उन 39 विधायकों में शामिल थे, जिन्होंने 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विद्रोह किया था। -एजेंसी इनपुट के साथ

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

ट्रंप ने H-1B फीस को 12 महीने के लिए बढ़ाया, जानिए भारत के लोगों पर क्या पड़ेगा असर ?

कमर्शियल जहाज को निशाना बनाने का मुद्दा फिर UN में उठा, मनमाने दखल पर जताई चिंता; नाविकों की मौत पर सवाल

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट