संजय राउत (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

'मोदी के वादों पर भरोसा न करें', LPG सिलेंडर की किल्लत के बीच संजय राउत का सरकार पर बड़ा हमला

Sanjay Raut on LPG Shortage: संजय राउत ने देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत का दावा करते हुए केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने पीएम मोदी के केरल वाले वादों पर भी सवाल खड़े किए हैं।

आकाश मसने

Sanjay Raut Attacks On Modi Government: शिवसेना (UBT) के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने देश में रसोई गैस (LPG) की उपलब्धता को लेकर एक बड़ा दावा किया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान राउत ने कड़े लहजे में कहा कि देश वर्तमान में एलपीजी सिलेंडर की भारी किल्लत से जूझ रहा है और आने वाले समय में यह संकट और भी गहरा सकता है।

'सरकार के दावों पर न करें भरोसा'

संजय राउत ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि वे सरकार के किसी भी आश्वासन या दावे पर आंख मूंदकर विश्वास न करें। उन्होंने आरोप लगाया कि जमीनी हकीकत यह है कि सिलेंडर की कमी के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन केंद्र सरकार इस गंभीर मुद्दे से पूरी तरह आंखें मूंद चुकी है।

राउत बोले- पाकिस्तान जैसे न हो जाएं भारत के हालात

संजय राउत ने वैश्विक परिस्थितियों का हवाला देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा संकट की स्थिति किसी के नियंत्रण में नहीं है, लेकिन सरकार को जनता से सच बोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को लोगों को गुमराह करना बंद करना चाहिए। अगर हम अंतरराष्ट्रीय संकट का सामना कर रहे हैं, तो जनता को सचेत करें ताकि वे मानसिक रूप से तैयार रह सकें। उन्होंने पड़ोसी देश पाकिस्तान और अन्य देशों का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां जैसी स्थिति भारत में न आए, इसके लिए सरकार को पारदर्शिता बरतनी चाहिए।

भाजपा के आरोपों पर पलटवार

भाजपा द्वारा विपक्ष पर 'अफवाह फैलाने' के आरोपों को खारिज करते हुए राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया केरल दौरे का जिक्र किया। उन्होंने सवाल उठाया, "अगर देश में गैस की किल्लत नहीं है, तो प्रधानमंत्री केरल में जाकर दो-दो मुफ्त सिलेंडर देने का वादा क्यों कर रहे हैं? यह विरोधाभास साफ दर्शाता है कि सरकार के भीतर डर है और वह इसे चुनावी वादों से ढंकने की कोशिश कर रही है।"

राउत ने अंत में कहा कि केरल की जनता के मन में भी भविष्य के संकट को लेकर डर है, और यही वजह है कि वहां इस तरह के लोकलुभावन वादे किए जा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार एलपीजी के स्टॉक और वितरण को लेकर श्वेत पत्र जारी करे।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी

अमेरिका ने जम्मू कश्मीर को बताया भारत का अहम हिस्सा, सर्जियो गोर के बयान से पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची