Sanjay Raut vs Ritu Tawde (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम) 
मुंबई

Mumbai: रितु तावड़े के 'बांग्लादेशी' बयान पर भड़के संजय राउत, पूछा- केंद्र बांग्लादेश को फंड क्यों दे रही है?

Sanjay Raut vs Ritu Tawde: मुंबई की नई मेयर रितु तावड़े के बांग्लादेशियों को निकालने वाले बयान पर संजय राउत ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने केंद्र की फंडिंग पर सवाल उठाए।

अनिल सिंह

Sanjay Raut on Ritu Tawde: मुंबई की बीजेपी की मेयर उम्मीदवार रितु तावड़े द्वारा पदभार संभालने से पहले ही 'अवैध बांग्लादेशियों' को शहर से बाहर निकालने के बयान ने महाराष्ट्र की राजनीति में उबाल ला दिया है। शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी के इस कदम को 'खोखली घोषणा' करार दिया है। राउत ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए मेयर को दिल्ली जाकर जवाब मांगने की चुनौती दी है।

वार्ड संख्या 132 से पार्षद रितु तावड़े, मुंबई की पहली बीजेपी महिला मेयर बनने जा रही हैं। उनके निर्विरोध चयन के बाद अब केवल 11 फरवरी की औपचारिक घोषणा का इंतजार है।

संजय राउत का हमला: "टैक्सपेयर्स का पैसा बांग्लादेश क्यों?"

संजय राउत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर मेयर रितु तावड़े के बयान को पाखंड बताया। उन्होंने सवाल उठाया कि एक तरफ बीजेपी मुंबई से बांग्लादेशियों को निकालने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर केंद्रीय बजट में भारत के करदाताओं का करोड़ों रुपया बांग्लादेश को सहायता के रूप में दिया जा रहा है। राउत ने कड़ा प्रहार करते हुए पूछा, "क्या यह पैसा वहां हिंदू मंदिरों पर हो रहे हमलों और हिंदुओं की बेरहमी से हत्या को फंड करने के लिए दिया जा रहा है?" उन्होंने मेयर को सुझाव दिया कि कार्रवाई की बात करने से पहले उन्हें इस विरोधाभास पर केंद्र सरकार से स्पष्टीकरण मांगना चाहिए।

कौन हैं रितु तावड़े? सातवीं महिला मेयर का सफर

रितु तावड़े मुंबई की सातवीं महिला मेयर के रूप में इतिहास रचने जा रही हैं। उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कांग्रेस से की थी और वे दिवंगत नेता गुरुदास कामत की करीबी मानी जाती थीं। 2012 में बीजेपी में शामिल होने के बाद, वे पार्टी का एक प्रमुख चेहरा बनकर उभरीं। बीजेपी ने मेयर पद के लिए उन्हें चुनकर तीन महत्वपूर्ण समीकरणों को साधा है:

  • महिला नेतृत्व: बीजेपी की ओर से पहली महिला मेयर।
  • मराठी चेहरा: स्थानीय राजनीति में पकड़ मजबूत करने के लिए।
  • हिंदुत्व कार्ड: बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर आक्रामक रुख।

महायुति का शक्ति प्रदर्शन और निर्विरोध चयन

मुंबई नगर निगम (BMC) में महायुति गठबंधन (BJP और एकनाथ शिंदे की शिवसेना) के पास स्पष्ट बहुमत है। बीजेपी ने मेयर पद के लिए रितु तावड़े को उतारा है, जबकि शिंदे गुट की शिवसेना ने संजय घाडी को डिप्टी मेयर पद के लिए नामांकित किया है। विपक्षी दलों द्वारा उम्मीदवार न उतारे जाने के कारण इनका निर्विरोध चुना जाना तय है। रितु तावड़े ने नामांकन के तुरंत बाद अवैध घुसपैठियों के खिलाफ अभियान की घोषणा कर अपनी प्राथमिकताओं का संकेत दे दिया है, जिसे बीजेपी नेता किरीट सोमैया के लंबे समय से चल रहे अभियान का समर्थन माना जा रहा है।

Festive Special Trains: दिल्ली, UP, बिहार और गुजरात रूट पर इन ट्रनों में मिलेगा कन्फर्म टिकट! देखें लिस्ट

घर बैठे ट्रेन से भेजें पार्सल! रेलवे की डोर-टू-डोर डिलीवरी सेवा, मुंबई-पुणे समेत 8 शहरों से होगी शुरुआत

INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग, खरगे ने पेश किया प्रस्ताव

आंध्र प्रदेश: प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर 10वीं की छात्रा पर मशीन से जानलेवा हमला; आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO

जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से रचाई शादी, तस्वीरें शेयर कर किया ऐलान