

Diwali Confirm Train Ticket: दक्षिण मध्य रेलवे के मुताबिक, फेस्टिवल स्पेशल ट्रनों में कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना ज्यादा है। ऐसे में यदि आप भी दिवाली पर घर जाने की सोच रहे हैं तो एक बार इन ट्रनों की लिस्ट जरूर चेक कर लें।
दरअसल, दिवाली और छठ पूजा साल का सबसे बड़ा त्योहार होता है। हर कोई घर जाने की तैयारी कर रहा है लेकिन मामला ट्रेन की टिकट पर आकर कई बार फंस जाता है कि अब क्या करें। ऐसे में ये आर्टिकल आज आपके लिए काम की चीज होने वाली है।
दिल्ली से तेलंगाना, बिहार, गुजरात, उत्तर प्रदेश व अन्य जगहों पर जाने के लिए स्पेशन ट्रेन उपलब्ध हैं। यहां हम फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन की लिस्ट दे रहे हैं जो भारतीय रेलवे द्वारा चलाई जा रही हैं। यहां कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना ज्यादा है।
भारतीय रेलवे के मुताबिक, चारलापल्ली से हजरत निजामुद्दीन जाने के लिए कई दिवाली स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। अगर आप चारलापल्ली से दिल्ली जाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए ट्रेन नंबर 07023 चारलापल्ली-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन बेस्ट ऑप्शन है।
दक्षिण मध्य रेलवे के मुताबिक, चारलापल्ली से प्रयागराज तक की ट्रेन स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। ट्रन नंबर 04122, चारलापल्ली–प्रयागराज स्पेशल ट्रेन में कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना है।
रेलवे के मुताबिक, बिहार जाने के लिए चारलापल्ली–दानापुर स्पेशल ट्रेन (07049), चारलापल्ली–सासाराम स्पेशल ट्रेन (07041) और जलना-छपरा स्पेशल ट्रेन में बिहार के लिए कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना है।
भारतीय रेलवे के मुताबिक, गुजरात जाने के लिए चारलापल्ली-प्रतापनगर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। टिकट बुक करते वक्त ये ध्यान रखें कि ऑटो अपग्रेड ऑपशन ऑन कर दें।