BMC Mayor: कांग्रेस से भाजपा तक का सफर, पहली बार भाजपा महापौर उम्मीदवार बनीं रितु तावड़े

Ritu Tawde BMC Mayor: भाजपा ने रितु तावड़े को मुंबई महापौर पद का उम्मीदवार घोषित किया है।घाटकोपर से पहली बार नगरसेविका बनी तावड़े के नाम की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
Mumbai BMC Drain Cleaning Deadline
रितु तावड़े (सौ. सोशल मीडिया )
Updated on

BJP First Mumbai Mayor Nomination: भाजपा की नवनिर्वाचित नगरसेवक रितु तावड़े का मुंबई के महापौर पद के लिए नाम ऐलान होते ही घाटकोपरवासियों में खुशी की लहर फैल गई।

घाटकोपर पूर्व के गुजराती बाहुल्य क्षेत्र से निर्वाचित होने के बाद मराठा समाज की रितु तावड़े को मुंबई का महापौर के लिए नाम का ऐलान किया गया है।

नाम की घोषणा होने के बाद घाटकोपर में भाजपा कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर खुशी का इजहार किया। मुंबई में पहली बार भाजपा का महापौर बनाया जा रहा है। ऐसे में उत्तर पूर्व जिले के घाटकोपर पूर्व विधानसभा से पहली बार नगरसेविका बनी रितु तावड़े को पार्टी ने मौका दिया, जिससे लोगों में खुशी का माहौल है।

नाम की घोषणा होने के बाद उत्तर-पूर्व जिले में भाजपा कार्यकर्ता मिठाईयां बाट कर खुशी का इजहार कर रहे हैं, कार्यकर्ताओं का कहना है कि पहली बार भाजपा का महापौर और वह भी घाटकोपर से बहुत अच्छा लग रहा है।

कांग्रेस से शुरू की थी राजनीति

तावड़े ने अपनी सियासी पारी की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की थी। पहली बार 2007 में कांग्रेस की टिकट पर किरोल-खलई विलेज विद्याविहार से नगरसेवकी का चुनाव भी लड़ी, जिसमें हार गई, 2009 में उन्होंने कांग्रेस से ही घाटकोपर पश्चिम विधानसभा से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कि लेकिन टिकट नहीं मिला, तावड़े दिवंगत कांग्रेस नेता गुरुदास कामत की करीबी थी।

मेयर के लिए शुरू से चर्चा में था रितु का नाम

2012 में एक बार फिर कांग्रेस से मनपा का टिकट ना मिलने पर रितु भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई। घाटकोपर पश्चिम विधानसभा के वार्ड क्रमांक 127 में भारतीय जनता पार्टी और अविभाजित शिवसेना की संयुक्त उम्मीदवार बनाया गया और पहली बार नगरसेविका बनी और एजुकेशन कमिटी की चेयरमैन भी बनाया गया। 2017 में भाजपा ने फिर वार्ड क्रमांक 127 से कैंडिडेट बनाया।

उस समय अविभाजित शिवसेना के सामने हार का सामना करना पड़ा। 2026 के मनपा चुनाव में तावड़े को घाटकोपर पश्चिम विधानसभा की जगह घाटकोपर पूर्व विधानसभा के गुजराती बाहुल्य वार्ड क्रमांक 132 से कैंडिडेट बनाया गया, इस सीट से खुद पराग शाह नगरसेवक बने थे उसके बाद विधायक बन गए उसी सीट से रितु चुनाव लड़ कर 16165 के मतांतर से जीत दर्ज की। मेयर के लिये शुरू से ही रितु तावड़े का नाम चर्चा में था जिस पर मुहर लग गई।

मुंबई से नवभारत लाइव के लिए दयाशंकर पाण्डेय की रिपोर्ट

Navbharat Live
navbharatlive.com