एकनाथ शिंदे, संजय गायकवाड़, देवेंद्र फडणवीस  सोर्स: नवभारत डिज़ाइन फोटो
मुंबई

शिंदे बनें CM, देवेंद्र केंद्र में जाएं, संजय गायकवाड़ की मांग से महायुति में सियासी हलचल

Maharashtra Politics News: शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने एकनाथ शिंदे को दोबारा महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाने और देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भेजने की मांग उठाकर सियासत गर्मा दी है।

रूपम सिंह

Eknath Shinde Chief Minister Sanjay Gaikwad Demand: महाराष्ट्र की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर एक बार फिर चचर्चा तेज हो गई है। शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ ने मांग की है कि एकनाथ शिंदे को दोबारा महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाया जाए और देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भेजा जाए।

गायकवाड़ ने दावा किया कि राज्य के किसान वर्ग की इच्छा है कि एकनाथ शिंदे फिर से मुख्यमंत्री बनें। उन्होंने कहा कि फडणवीस को केंद्र में जाना चाहिए और शिंदे को मुख्यमंत्री पद का अवसर दिया

जाना चाहिए, यह मांग सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि कई विधायकों की भी है। संजय गायकवाड़ ने कहा कि एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बनें, यह पूरे महाराष्ट्र के किसानों की इच्छा है।

देवेंद्र फडणवीस केंद्र में जाएं और एकनाथ शिंदे को मौका दें, यह मेरी और कई विधायकों की मांग है। इस संबंध में अंतिम फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह क्या लेते हैं।

शिंदे गुट के नेता पहले भी उठा चुके हैं मांग

एकनाथ शिंदे को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की मांग शिवसेना (शिंदे गुट) के नेताओं की ओर से पहले भी उठाई जा चुकी है। मंत्री गुलाबराव पाटिल, सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट और विधायक बच्चू कडू भी एकनाथ शिंदे को फिर मुख्यमंत्री बनाए जाने की पैरवी कर चुके हैं।

अब संजय गायकवाड़ के बयान से इस मांग को एक बार फिर राजनीतिक हवा मिल गई है। शिंदे गुट के नेताओं की ओर से लगातार मुख्यमंत्री पद को लेकर किए जा रहे इन बयानों के चलते महायुति में अंदरूनी मतभेद बढ़ने की अटकलें भी तेज हो गई हैं।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना