समृद्धि एक्सप्रेसवे पर लगा जाम (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

मुंबई-पुणे तो झांकी है... समृद्धि एक्सप्रेसवे पर रोज झेलना पड़ता है जाम का झाम! 30 KM के लिए लगते है 3 घंटे

Samruddhi Expressway Traffic Jam: मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे पर अधूरे काम की वजह से यात्रियों को भारी ट्रैफिक जाम झेलना पड़ रहा है। टैंकर हादसे ने प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े किए हैं।

आकाश मसने

Nagpur To Mumbai Expressway Interchange Problem: कहावत है कि 'अंत भला तो सब भला' लेकिन यहां महाराष्ट्र के सबसे बड़े एक्सप्रेसवे समृद्धि से यात्रा करने वालों को फिलहाल आखिर में नर्क यात्रा का एहसास हो रहा है। मंगलवार को मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर एक टैंकर पलटने से 30 घंटे का महाजाम लग गया और लोगों का गुस्सा देख शासन प्रशासन के हाथ पैर फुल गए। इसी तरह नागपुर से समृद्धि महामार्ग और उससे जुड़े नासिक-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तो लोगों को रोजाना घंटों तक भारी जाम का सामना करना पड़ रहा है।

और मुंबई तक नहीं पहुंची 'समृद्धि'

मुंबई से नागपुर की लगभग 750 किमी की यात्रा को आसान बनाने के लिए 10 साल पहले ही समृद्धि एक्सप्रेसवे बनाने की शुरुआत की गई। तत्कालीन एवं वर्तमान सीएम देवेंद्र फडणवीस के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने का काम एमएसआरडीसी को सौंपा गया। 60 हजार करोड़ से ज्यादा की लागत वाले समृद्धि महामार्ग को तीन चरणों में खोला गया परंतु नागपुर से ठाणे-मुंबई तक 7 घंटे में लोगों को पहुंचाने का दावा पूरा नहीं हुआ है। नागपुर से ठाणे जिले के आमने पड़घा के पास तक 700 किमी का एक्सप्रेसवे तो तैयार होकर खुल गया, परन्तु पड़घा से नासिक मुंबई महामार्ग पर समृद्धि इंटरचेंज से ठाणे तक मात्र 30 किमी की दूरी तय करने में वाहन चालकों को पसीने छूट रहे हैं। लोगों का कहना कि नागपुर, नासिक या शिर्डी से तो समृद्धि पर यात्रा आसान होती है,लेकिन आमने के बाद ठाणे शहर तक पहुंचने में 3 से 4 घंटे और उसके बाद ईस्टर्न एक्सप्रेस से मुंबई पहंचने में कई घंटों का समय लग जाता है।

समृद्धि पर चल रहा है काम

एमएसआरडीसी का दावा है मुंबई नागपुर 701 किमी के समृद्धि महामार्ग का काम पिछले जून 2025 में हो गया। आमने तक तो समृद्धि पूरी तरह खुल गया परन्तु ठाणे और मुंबई की सीमा तक आने के लिए चौथे चरण का काम अभी तक चल ही रह है। मुंबई नासिक एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाले समृद्धि एक्सप्रेसवे पर ठाणे तक अभी भी 3 बड़े ब्रिज बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा एक्सप्रेसवे पर एक एक लेन बढ़ाया जा रहा है।

जाम का असर ठाणे मुंबई तक

समय पर पूरा न होने से यहां रोजाना घंटो जाम लगता है। समृद्धि पर नागपुर की तरफ से पड़घा तक वाहन तो तेजी से आते हैं, उसके आगे 29 किमी यानी ठाणे व मुंबई की सीमा तक उन्हें रेंगना पड़ता है। समृद्धि महामार्ग पर दूसरे शहरों से अधिक गाड़िया ठाणे में प्रवेश करने लगी है, जिससे समृद्धि महामार्ग से ठाणे मुंबई तक पहुंचने में भारी ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति रोजाना की है। इसका खामियाजा भिवंडी, ठाणे, नवी मुंबई और मुंबई तक जाने वालों को भुगतना पड़ रहा है। हालांकि एमएसआरडीसी ने दावा किया है कि आने वाले मानसून तक पडघा इंटरचेंज से ठाणे तक एक्सप्रेसवे का काम पूरा हो जाएगा। तब तक रोजाना वाहन चालकों को भारी धूल के साथ जाम की यातना सहन करनी पड़ेगी।

- नवभारत लाइव के लिए मुंबई से सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन

आयुष्मान भारत योजना: गरीबों के लिए बड़ा सहारा, लेकिन सिस्टम की खामियां अब भी चुनौतीपूर्ण

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

PM मोदी की चिंतन बैठक के बाद बदलेगी कैबिनेट? मंत्रियों की रेटिंग से तय होगा किसकी छुट्टी!