मुंबई ऑटो टैक्सी  सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई में कम दूरी की सवारी से इनकार करने वाले ऑटो-टैक्सी चालकों पर आरटीओ का शिकंजा, विशेष अभियान शुरू

Mumbai RTO Auto Taxi: मुंबई में कम दूरी की सवारी से इनकार करने और यात्रियों को परेशान करने वाले ऑटो-टैक्सी चालकों के खिलाफ आरटीओ ने विशेष जांच अभियान शुरू कर चालान व निलंबन की कार्रवाई की।

रूपम सिंह

Mumbai Auto Taxi RTO Crackdown: कम दूरी की सवारी लेने से इनकार करने और यात्रियों को बेवजह इंतजार कराने वाले ऑटो-रिक्शा व टैक्सी चालकों पर अब आरटीओ की सख्ती बढ़ेगी। यात्रियों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद परिवहन विभाग ने विशेष जांच अभियान शुरू करने का फैसला किया है।

अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों, बस डिपो और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ऐसे चालकों पर नजर रखी जाएगी, जो कम किराये या कम दूरी का हवाला देकर यात्रियों को बैठाने से मना करते हैं। ताड़देव, वडाला, अंधेरी और बोरीवली आरटीओ अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाएंगे।

तैनात टीमें सवारी से इनकार, मनमाना किराया मांगने और मुंबई यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार कराने जैसी शिकायतों की जांच करेंगी। वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और दिव्यांग यात्रियों को सवारी से वंचित करने के मामलों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

ताड़देव आरटीओ ने पिछले पांच महीनों में 207 टैक्सी चालकों पर कार्रवाई कर करीब 5.33 लाख रुपए का जुर्माना वसूला है। वहीं 167 चालकों को नोटिस जारी किए गए। बोरीवली आरटीओ ने दो महीनों में 173 वाहनों की जांच कर 25 मामलों में 62,500 रुपये का जुर्माना लगाया और 25 चालकों के लाइसेंस निलंबित किए।

वडाला में 46 शिकायतों पर कार्रवाई

वडाला आरटीओ ने यात्रियों की 46 शिकायतों पर कार्रवाई की है। इनमें सवारी लेने से इनकार के मामले भी शामिल हैं। परिवहन विभाग की सख्ती से अब ऑटो-टैक्सी चालकों पर यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने और किराए को लेकर मनमानी से बचने का दबाव बढ़ेगा।

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता

लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारी में जुटी BJP, 7 मोर्चों के प्रभारी नियुक्त; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

BRICS पर चिदंबरम के बयान से सियासी घमासान, BJP ने बताया नाराज फूफा, कहा- कांग्रेस को FOMO का सता रहा डर

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को रेलवे का बड़ा तोहफा, 4 नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, चेक करें रूट, नंबर और टाइमिंग

पंजाब के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन, 2012 में बादल सरकार में रहे थे कैबिनेट मंत्री