पश्चिम रेलवे का नया टाइमटेबल लागू, 6 नई लोकल और 2 अतिरिक्त AC सेवाओं से मुंबई लोकल यात्रियों को बड़ी राहत

Western Railway ने 1 सितंबर से संशोधित समय सारणी लागू की है। इसमें 6 नई स्लो लोकल और 2 अतिरिक्त एसी सेवाएं शुरू की गई हैं। दादर-दहानू के बीच सीधी लोकल से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
Western Railway Starts Six New Local Trains From September
वेस्टर्न रेलवे सितंबर से छह नई लोकल ट्रेनें शुरू कर रहा है(सोर्स: AI)
Published on: 
Updated on: 

Six New Mumbai Local Trains September: पश्चिम रेलवे के लोकल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। 1 सितंबर से संशोधित समय सारणी के साथ पश्चिम रेलवे पर 6 नई स्लो लोकल चलने वाली है।

इसके साथ ही दादर से दहानू रोड तक सीधी लोकल सेवा, चर्चगेट तक बेहतर कनेक्टिविटी और दो अतिरिक्त एसी सेवाओं का प्रावधान किया गया है।

1,414 उपनगरीय ट्रेन

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, संशोधित समय सारणी के तहत कुल 1,414 उपनगरीय सेवाएं संचालित होती रहेंगी। नई समय सारणी में दो अप और चार डाउन सहित छह नई सेवाएं जोड़ी गई हैं, जबकि 6 मौजूदा सेवाओं को निरस्त किया गया है। सप्ताह के दिनों में एसी लोकल की संख्या 145 से बढ़ाकर 147 कर दी गई है। शनिवार और रविवार को 116 एसी सेवाएं चलेंगी।

नया टाइमटेबल

नई सेवाओं में बांद्रा-चर्चगेट लोकल ट्रेन संख्या 90400 शामिल है, जो बांद्रा से सुबह 11.58 बजे रवाना होकर 12.30 बजे चर्चगेट पहुंचेगी। विरार-बोरीवली ट्रेन संख्या 91020 रात 11.51 बजे विरार से रवाना होगी। डाउन दिशा में भायंदर-विरार, बोरीवली-भायंदर और बोरीवली-विरार के अलावा देर रात एक और बोरीवली-भायंदर सेवा शुरू की गई है।

यात्रियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण बदलावों में दादर-दहानू रोड के बीच सीधी कनेक्टिविटी शामिल है। दादर-विरार और विरार-दहानू रोड सेवाओं को एकीकृत कर दिया गया है। अब ट्रेन संख्या 93033 दादर से शाम 5.22 बजे रवाना होकर शाम 7.30 बजे दहानू रोड पहुंचेगी।

Western Railway Starts Six New Local Trains From September
भोंदूबाबा अशोक खरात की जमानत पर कोर्ट में नहीं हुई सुनवाई, 16 सितंबर को दोनों पक्ष रखेंगे दलील

विरार-दादर का विस्तार

विरार-दादर सेवा को चर्चगेट तक विस्तार दिया गया है। ट्रेन संख्या 92056 विरार से सुबह 8.23 बजे रवाना होकर 9.48 बजे चर्चगेट पहुंचेगी। वहीं दादर-विरार सेवा को चर्चगेट से नालासोपारा तक चलाया जाएगा। एसी सेवाओं में भी बढ़ोतरी की गई है। चर्चगेट-बोरीवली और बोरीवली-चर्चगेट की दो नॉन-एसी सेवाओं को अब एसी लोकल में परिवर्तित किया गया है।

वहीं कुछ लोकल ट्रेनों के ठहराव में बदलाव किया गया है। चर्चगेट-विरार की दो सेवाएं अब बोरीवली स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। इसके अलावा चर्चगेट-बोरीवली एसी सेवाओं में भी संशोधन करते हुए कुछ ट्रेनों को गोरेगांव तक सीमित किया गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com