समय रैना और राम कदम (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई

माफी काफी नहीं, समय रैना को जेल हो... राम कदम की कड़ी प्रतिक्रिया, बोले- भावनाओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

Ram Kadam On Samay Raina: भाजपा नेता राम कदम ने कॉमेडियन को जेल भेजने की मांग की। उन्होंने कहा कि माफी काफी नहीं, कश्मीरी पंडितों और बिहारियों का अपमान कर पब्लिसिटी बटोरना बंद होना चाहिए।

गोरक्ष पोफली

Ram Kadam Demands Jail For Samay Raina: भाजपा नेता राम कदम ने कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में बिहारियों और कश्मीरी पंडितों के बारे में की गई विवादित टिप्पणियों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कला की आड़ में पब्लिसिटी के लिए भावनाओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं। ऐसे मामलों में माफी काफी नहीं, सख्त कानून बनाकर जेल भेजना चाहिए।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, कांग्रेस के कार्यकाल में जम्मू-कश्मीर की पवित्र भूमि पर कश्मीरी पंडितों पर अनगिनत जुल्म ढाए गए, उन्हें पीड़ित-प्रताड़ित किया गया, वहां से जबरन अपना खुद का घर छोड़कर उनको वहां से भगा दिया गया। ये तो मोदी सरकार के कार्यकाल में उन्हें पुनः मान-सम्मान मिला। उन्होंने क्या-क्या यातनाएं भुगती हैं, क्या ये कॉमेडियन कलाकार जानता नहीं या पब्लिसिटी स्टंट के लिए कुछ भी बोलेगा?

धार्मिक और सामाजिक भावनाओं का सम्मान

उन्होंने कहा, किसी भी कलाकार की कला और प्रतिभा का हम पूरा सम्मान करते हैं, पर कला की आड़ में पब्लिसिटी स्टंट के लिए कश्मीरी पंडित हो, बिहारी हो, हिंदू धर्म के देवी-देवता हो या किसी की श्रद्धा को आहत करने का अधिकार किसी को नहीं है।

सख्त कानून और कार्रवाई की आवश्यकता

उन्होंने आगे कहा, ये सारे मामले अंत में माफी मांगने के बाद समाप्त हो जाते हैं, और उसके अंतराल में वो कलाकार या वो फिल्म या सीरियल जितनी चाहिए उससे अधिक पब्लिसिटी बटोरते हैं, तो ये पब्लिसिटी बटोरने का एक नया तरीका बन गया है।

ये कब रुकेगा? ऐसी कला को बैन करने के लिए कड़ा से कड़ा कानून बने और जो कलाकार इस प्रकार की हिम्मत करता है, लोगों की श्रद्धा के साथ खेलता है और भावनाओं के साथ खिलवाड़ करता है, ऐसे कलाकार को जेल की सलाखों के पीछे डालने काम करना पड़ेगा। यही इस कॉमेडियन के साथ भी करने की आवश्यकता है।

मोहन भागवत के बयान का समर्थन

इस दौरान भाजपा नेता राम कदम ने न्यूयॉर्क में आरएसएस चीफ मोहन भागवत के बयान अगर कोई हिंदू यह सोचता है कि भारत में कोई मुसलमान नहीं होना चाहिए, तो वह हिंदू नहीं हो सकता है पर कहा, सरसंघचालक का जो बयान है, ये भारत की असली संस्कृति, सभ्यता और सनातन धर्म के संस्कारों को बताने वाला है। यह बताता है कि भारत में कई सारी भाषाएं बोली जाती हैं, कई सारी जातियां हैं, पंथ हैं, और धर्म हैं। इनको सबको जोड़ करके इस विविधता में एकता, ये भारत की अपनी समृद्धि है, अपना एक वैभव है, और इसी वैभव को उन्होंने विदेश में जाकर, न्यूयॉर्क की भूमि में बोला है।

उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, दूसरी ओर राहुल गांधी जिनका चेहरा घोर हिंदू विरोधी है, वो क्या कर रहे हैं? राहुल गांधी विदेश की भूमि में जाकर भारत की छवि धूमिल करते हैं, दुश्मन मुल्क की तारीफ करते हैं तो ये बड़ी स्पष्टता के साथ दो अलग-अलग चेहरे देश देख रहा है।

दो कप वाले बयान पर तंज

वहीं, राहुल गांधी के 'दो कप' वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी इतना झूठ बोलते हैं कि उन्हें झूठों का सम्राट बनाया जा सकता है। अब एक बार फिर वो लोगों के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। अगर कुछ हुआ है तो बेशक वो उस मुद्दे को उठाए, लेकिन जो कभी हुआ ही नहीं उसको लेकर इस तरीके से बयान देने बहुत गलत है।

बता दें कि राहुल गांधी ने शनिवार को किए गए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि चाय की दुकान पर दो तरह के कप होते हैं। एक कप दलितों को दिया जाता है, जिसे इस्तेमाल करके फेंक दिया जाता है और दूसरा सवर्ण समाज का कप होता है, जो फिर से इस्तेमाल किया जाता है।

पार्टी अध्यक्ष के लिए नहीं लड़ेंगे तो दलित समाज क्या समझेगा? प्रकाश आंबेडकर का राहुल गांधी पर करारा हमला

पाकिस्तान बांग्लादेश से हैं CJP के फॉलोअर्स? सोनम वांगचुक का खुलासा, कहा- प्रशासन ने पहले ही आगाह किया था...

मैं CM बनना चाहता हूं...केशव प्रसाद मौर्य के बयान से सियासी भूचाल! 2027 चुनाव के बाद योगी की होगी छुट्टी?

ताशकंद में PM मोदी का भव्य स्वागत, मिर्जियोयेव से हुई अहम बातचीत, द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग पर हुई बड़ी बात

20 मिनट की देरी ने बचाई जान, भारत लौटे केरल और नागपुरवासी, तमिलनाडु के 219 लोग सुरक्षित, सैकड़ों अभी भी लापता