-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Ram Kadam Said Uddhav Thackeray Has Betrayed Balasaheb Ideology
‘उद्धव का इतिहास औरंगजेब जैसा, जिसने पिता को कैद…’, ये क्या बोले गए भाजपा नेता राम कदम
- Written By: आकाश मसने
Ram Kadam: भाजपा विधायक राम कदम ने उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला बोला। उन्होंने ठाकरे को औरंगजेब जैसा बताया और उन पर बालासाहेब की विचारधारा को किनारे करने का आरोप लगाया।

राम कदम व उद्धव ठाकरे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Ram Kadam Targeted Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के विधायक राम कदम ने आईएएनएस से बात करते हुए उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला बोला। उन्होंने ठाकरे को बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा से विश्वासघात करने वाला मुख्यमंत्री बताया। कदम ने तंज कसते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे का इतिहास औरंगजेब जैसा है।
उद्धव ने गले लगाए बालासाहेब के दुश्मन
बीजेपी विधायक राम कदम ने उद्धव ठाकरे पर आरोप लगाते हुए कहा कि ठाकरे ऐसे मुख्यमंत्री थे, जिन्होंने अपने पिता बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा के साथ विश्वासघात किया। कदम ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने उन्हीं दुश्मनों को गले लगा लिया, जिनके खिलाफ बालासाहेब ने अपनी पूरी जिंदगी संघर्ष किया था।
राम कदम ने उद्धव ठाकरे के इतिहास की तुलना औरंगजेब से की। उन्होंने कहा कि ठाकरे का इतिहास औरंगजेब जैसा है, जिसने अपने पिता शाहजहां को कैद कर खुद ताज हासिल कर लिया था। कदम ने तंज कसते हुए कहा कि ठाकरे ने बालासाहेब के नाम का इस्तेमाल तो किया, लेकिन उनकी विचारधारा को पूरी तरह किनारे कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
मध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
विकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Lucknow: विधायक आवास की सातवीं मंजिल से गिरने से पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत, जांच में जुटी पुलिस
कैमरे का नहीं, दिल का एंगल बदलें…प्रियंका गांधी ने दी PM मोदी को नसीहत, युवाओं के भरोसे पर कही बड़ी बात
‘वंदे मातरम’ विरोधियों के साथ बिरयानी खाते हैं ठाकरे
राम कदम ने ‘वंदे मातरम’ विवाद पर भी उद्धव ठाकरे को आड़े हाथों लिया। उन्होंने सवाल उठाया कि जो लोग ‘वंदे मातरम’ का विरोध करते हैं, उन्हीं के साथ बैठकर उद्धव ठाकरे बिरयानी खाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनके मंचों पर पाकिस्तान के झंडे लहराए जाते हैं और फिर वे देशभक्ति की बात करते हैं। ये कितना बड़ा विरोधाभास है।
यह भी पढ़ें:- शरद पवार ने बताया कौन जीतेगा बिहार चुनाव, बोले- अगर NDA हारी तो मुझे हैरानी नहीं होगी
राम कदम ने ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उद्धव ठाकरे के साथी को ‘वंदे मातरम’ तक से परेशानी होती है, तो उन्हें देशभक्ति का प्रमाणपत्र देने का कोई हक नहीं है।
बिहार चुनाव और पुणे लैंड स्कैम पर सफाई
राम कदम ने बिहार विधानसभा चुनाव पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम से पहले ही यादव परिवार के एक सदस्य ने मान लिया है कि वे उसी के साथ जाएंगे जिसे बहुमत मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि यह साफ इशारा है कि एनडीए की जीत तय है और विपक्ष में हार का डर बैठ गया है।
पुणे लैंड स्कैम मामले में राम कदम ने अपनी सरकार का बचाव किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसी भी तरह की गड़बड़ी को छिपाने के पक्ष में नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर हमें कुछ छिपाना होता तो एफआईआर ही क्यों दर्ज करते?
कदम ने बताया कि सरकार ने तुरंत कार्रवाई की, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की अध्यक्षता में जांच समिति बनाई और तहसीलदार को निलंबित किया। भजापा नेता ने कटाक्ष किया कि ये उद्धव ठाकरे की ‘खिचड़ी खाने वाली सरकार’ नहीं है, जो घोटालों पर परदा डाल देती थी; हमारी सरकार पारदर्शिता में यकीन रखती है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Ram kadam said uddhav thackeray has betrayed balasaheb ideology
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM












