मुंबई पायधुनी सामूहिक मौत मामला (फोटो क्रेडिट-X) 
मुंबई

पायधुनी कांड में नया मोड़: तरबूज से पहले खाई थी 'पेन-किलर'? 4 मौतों के पीछे अब दवाओं पर गहराया शक

Pydhonie Death Case Update: मुंबई में 4 मौतों के मामले में पेन-किलर का शक। FDA ने घर से लिए 11 सैंपल, पुलिस ने जब्त किए मृतकों के फोन।

अनिल सिंह

Pydhonie Family Death Case Update: मुंबई के पायधुनी इलाके में डोकाडिया परिवार के चार सदस्यों की रहस्यमयी मौत के मामले में हर बीतते घंटे के साथ चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। जहाँ पहले पूरी घटना को 'तरबूज' से होने वाली फूड पॉइजनिंग से जोड़कर देखा जा रहा था, वहीं अब मृतकों के शरीर में 'पेन-किलर' (दर्द निवारक दवा) जैसा संदिग्ध पदार्थ पाए जाने की खबरों ने सनसनी फैला दी है। अब्दुल्ला डोकाडिया, उनकी पत्नी और दो बेटियों की रविवार को जेजे अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

सोमवार को हुए पोस्टमार्टम के शुरुआती संकेत फूड पॉइजनिंग की ओर इशारा कर रहे हैं, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि सामान्य मिलावट इतनी घातक नहीं होती कि पूरा परिवार चंद घंटों में खत्म हो जाए। इसी संदेह के आधार पर पुलिस अब जहर (Toxin) या किसी दवा के ओवरडोज के एंगल से भी जांच कर रही है।

FDA की घर में छापेमारी, 11 नमूने जब्त

खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की टीम ने डोकाडिया परिवार के घर की गहन तलाशी ली है। टीम ने वहां से कुल 11 नमूने जब्त किए हैं, जिनमें रात की बची हुई बिरयानी, तरबूज के अवशेष, फ्रिज और मटके का पानी, कच्चा व पका हुआ चिकन, चावल, खजूर और रसोई में इस्तेमाल होने वाले मसाले शामिल हैं। इन सभी नमूनों को फोरेंसिक लैब भेजा गया है ताकि यह पता चल सके कि क्या जहर खाने में था या इसे जानबूझकर मिलाया गया था।

डिजिटल और फाइनेंशियल ट्रेल की जांच

पायधुनी पुलिस ने मामले को केवल एक दुर्घटना न मानते हुए आपराधिक नजरिए से भी देखना शुरू कर दिया है। मृतकों के मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है ताकि उनकी आखिरी बातचीत या किसी संदिग्ध कॉल का पता लगाया जा सके। इसके अलावा, परिवार के मुखिया अब्दुल्ला डोकाडिया के बिजनेस और बैंकिंग ट्रांजेक्शन की भी स्क्रूटनी की जा रही है, ताकि यह समझा जा सके कि कहीं परिवार पर कोई बड़ा वित्तीय दबाव या किसी के साथ दुश्मनी तो नहीं थी।

फिलहाल, पूरा दक्षिण मुंबई विसरा रिपोर्ट और फोरेंसिक लैब के नतीजों का इंतजार कर रहा है, जो यह साफ करेगा कि यह एक दुखद हादसा था या सोची-समझी साजिश।

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे