राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल पटेल (फाइल फोटो- 
मुंबई

प्रफुल पटेल बोले : महाराष्ट्र चुनाव में टीम इंडिया जैसा न हो जाए हाल, झेलनी पड़ेगी फिर से हरियाणा जैसी हार

एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल पटेल ने आज कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी का अति-आत्मविश्वास उसे महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में हरियाणा जैसा हाल झेलने पर मजबूर कर देगा।

विजय कुमार तिवारी

मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल पटेल ने चुनावी माहौल के कनेक्शन टीम इंडिया की हार से जोड़ दिया और कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की स्थिति टीम इंडिया जैसी हो जाएगी, जो न्यूजीलैंड को हल्के में लेने के चक्कर में निपट गयी। साथ ही कहा कि महाराष्ट्र चुनाव में कांग्रेस का हाल कहीं हरियाणा जैसा ही न हो जाए। इसलिए कांग्रेस को अति उत्साही नहीं होना चाहिए। चुनाव से पहले परिणाम तय मान लेना बुद्धिमानी नहीं है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल पटेल ने आज कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी का अति-आत्मविश्वास उसे महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में हरियाणा जैसा हाल झेलने पर मजबूर कर देगा। क्रिकेट के उदाहरण से कांग्रेस को सीख देते हुए पटेल ने भारतीय क्रिकेट टीम की न्यूज़ीलैंड से अप्रत्याशित हार का जिक्र किया और कहा, "आत्मविश्वास अच्छा है, लेकिन हकीकत की जांच और भी बेहतर है।"

क्रिकेट के इस उदाहरण से पटेल ने कांग्रेस पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि ‘भारतीय टीम की हार ने विनम्रता का सबक दिया’, जो कांग्रेस को आगामी महाराष्ट्र चुनावों में अति-आत्मविश्वास से आगाह करने का संकेत है।

प्रफुल पटेल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हरियाणा में हार के बाद कांग्रेस अब महाराष्ट्र में भी उसी राह पर दिख रही है।हालांकि उनके इस बयान को कांग्रेस के लिए चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है कि विपक्ष को कम आंकना उन्हें अप्रत्याशित और नकारात्मक परिणामों की ओर ले जा सकता है।

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई में करेगी विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दिपके का ऐलान

हरदीप पुरी से बीएल वर्मा तक, UP राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को होगा मतदान, किसकी वापसी तय, कौन होगा बाहर?

बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह में हुई सुलह, महंत राजकुमार दास ने कराई दोस्ती, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी