-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Villagers Will Boycott The Elections In Wardha
वर्धा इस गांव में प्रत्याशी नहीं कर पाएंगे प्रचार, ग्रामीणों ने लगाया बैन, बोले- विकास नहीं तो मतदान नहीं
- Written By: आकाश मसने
वर्धा जिले का एग गांव बुनियादी सुविधा से वंचित है। जनप्रतिनिधियों का गांव की ओर ध्यान नहीं है। अब ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि गांव का विकास नहीं तो चुनाव में मतदान भी नहीं।

ज्ञापन सौंपने तहसील कार्यालय पहुंचे ग्रामीण
वर्धा: देश आजाद हुए 75 वर्ष पूर्ण होने के बावजूद वर्धा जिले की आष्टी (शहीद) तहसील का झाड़गांव-टुमनी विकास से कोसों दूर है। गांव से जुड़ने वाली सड़कों की हालत खराब है। बुनियादी सुविधा से गांव वंचित है। जनप्रतिनिधियों का गांव की ओर ध्यान नहीं है। अब गांव का विकास नहीं तो चुनाव में मतदान भी नहीं, ऐसा निर्णय ग्रामीणों ने लिया है। यह गांव आर्वी विधानसभा सीट में आता है।
तहसील कार्यालय पर दस्तक देते हुए ग्रामीणों ने मांग का ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि झाड़गांव-टुमनी से साहूर व आष्टी की सड़क जुड़ी है। परंतु दोनों मार्गों की हालत खस्ता है। गांव से चलना मुश्किल है।
यह भी पढ़ें:– BJP के बगावती दादाराव केचे के बदले तेवर, शाह से मुलाकात के बाद वापस लेंगे नामांकन
सम्बंधित ख़बरें
198 स्कूलों में एक अकेले शिक्षक पर चल रही मजधार, 3,841 विद्यार्थियों का भविष्य लगा दांव पर
Wardha News: लापता प्रेमीयुगल के शव कुएं में मिले, हत्या या आत्महत्या पर चर्चाओं को दौर जारी
CCMP रजिस्ट्रेशन के विरोध में IMA का आंदोलन, वर्धा में 24 घंटे हॉस्पिटल और सोनोग्राफी केंद्र रहे बंद
वर्धा के 14 देवस्थानों को मिला ‘क’ वर्ग का दर्जा, पालकमंत्री पंकज भोयर की अध्यक्षता में बड़ा निर्णय
आजादी के 75 साल बीतने पर भी गांव का विकास नहीं किया गया। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का गांव की ओर ध्यान नहीं है। बुनियादी सुविधाओं से गांव वंचित है। नालियां, जलापूर्ति, बिजली सेवा, सड़कें सहित विविध समस्याओं से ग्रामीण जूझ रहे है।
बार बार मांग करने पर भी सरकार, प्रशासन व जनप्रतिनिधि अनदेखी कर रहे है। परिणामत: इस बार विस चुनाव के मतदान पर ग्रामीणों ने बहिष्कार का निर्णय लिया है। ज्ञापन की प्रति जिलाधिकारी, उपविभागीय अधिकारी, उपवनसंरक्षक को दी गई।
नेता व कार्यकर्ताओं को गांव में प्रवेश पर पाबंदी
मतदान पर बहिष्कार के साथ ही ग्रामीणों ने अब चुनावी प्रचार के लिए आने वाले नेता, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं को गांव में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। यही नहीं तो विधानसभा चुनाव के बाद दो माह के भीतर सड़क निर्माण का काम पूर्ण नहीं किया गया तो आगामी दिनों में होने वाले स्थानिक स्वराज संस्थाओं के चुनाव का भी बहिष्कार करेंगे यह चेतावनी ग्रामीणों ने ज्ञापन के जरिए दी है।
यह भी पढ़ें:– अकोला पश्चिम विधानसभा सीट पर बागियों को मनाने में छूट रहे पसीने, महायुति और MVA में बढ़ी टेंशन
तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते समय हरीष भुंबर, नीलेश कुंभरे, सूरज सहारे, चेतन दंडाले, कैलास घटोले, किसना अड़सड़, गणेश मानकर, दीपक नेहारे, प्रशांत परतेती, चंदू मानकर, वसंत भलावी, गोलू घाटवाड़े, शुभम दंडाले, संदीप भोकरे, आकाश घाटवाड़े, विजय अड़सड़, अजय कुंभरे, प्रफुल नेहारे सहित बडी संख्या में महिला, पुरुष ग्रामीण मौजूद थे।
Villagers will boycott the elections in wardha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: 6 अगस्त को जन्मे बच्चे होंगे तेज बुद्धि के धनी, तकनीकी क्षेत्र में बनाएंगे खास पहचान
Aug 06, 2026 | 06:15 AMEV सेक्टर में आएगा नौकरी का बंपर धमाका, 2030 तक 4 करोड़ रोजगार का दावा, युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर
Aug 06, 2026 | 06:00 AMWhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब @all टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव
Aug 06, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














