PM मोदी (Image- Social Media) 
मुंबई

नेस्को में PM Modi का संबोधन आज, गोरेगांव-जोगेश्वरी में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

Narendra Modi बुधवार को मुंबई में 'भारत समुद्री सप्ताह 2025' के दौरान नेस्को में मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव को संबोधित करने वाले हैं। पीएम मोदी के मुंबई दौरे के चलते ट्रैफिक में बदलाव लागू किए गए है।

अपूर्वा नायक

PM Modi In Mumbai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को मुंबई का दौरा करेंगे, वे बुधवार शाम लगभग 4:00 बजे गोरेगांव (पूर्व) स्थित नेस्को प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित होने वाले 'भारत समुद्री सप्ताह (आईएमडब्ल्यू) 2025' में 'मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव' को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री ग्लोबल सीईओ मैरीटाइम फोरम की अध्यक्षता भी करेंगे। यह आयोजन दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री सम्मेलन होगा, जिसमें समुद्री क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख हितधारक एक साथ आएंगे, जिससे इस क्षेत्र में यातायात पर व्यापक प्रतिबंध लग सकते हैं।

सतत समुद्री विकास और ब्लू इकोनॉमी रणनीतियां' ('सस्टेनेबल मेरीटाईम ग्रोथ एंड ब्ल्यू इकोनॉमी स्ट्रॅटेजीज') विषय पर आयोजित पांच दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सम्मेलन 'भारत समुद्री सप्ताह' का उद्घाटन सोमवार (27 अक्टूबर) को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दीप प्रज्वलित करके किया।

इस सम्मेलन का उद्देश्य भारत को एक वैश्विक समुद्री शक्ति के रूप मे स्थापित करना है और प्रधानमंत्री मोदी बंदरगाह अवसंरचना, हरित नौवहन पहला और आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे। मृणालताई गोरे जंक्शन से नेस्को गैप तक का मार्ग आम वाहनों के लिए बंद रहेगा। केवल आपातकालीन सेवा वाहनों, वीआईपी काफिलों और स्थानीय निवासियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। मृणालताई गोरे जंक्शन से राम मंदिर रोडा होते हुए नेस्को गैप जाने वाला दाहिना मोड़ पूरी तरह से बंद रहेगा।

कार्यक्रमः मार्ग में परिवर्तन

मुंबई यातायात पुलिस ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के मद्देनजर जोगेश्वरी-गोरेगांव क्षेत्र में अस्थायी यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए हैं। रिपोटों के अनुसार, ये प्रतिबंध 27 से 31 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक लागू रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से इन प्रतिबंधों का पालन करने और वास्तविक समय के अपडेट के लिए मुंबई पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैडल या ट्रैफिक हेल्पलाइन पर जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।।

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर बड़ा उलटफेर, NSUI के विजय शंकर मीणा 424 वोट से आगे, ABVP पिछे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट

श्रमिकों की सुविधा के लिए EPFO ने शुरू किया WhatsApp चैनल, एक क्लिक में हर छोटी जानकारी

शराबबंदी से बढ़ता है जहर का व्यापार! सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र का पुराना नियम रद्द कर कही यह बात

PM नरेंद्र मोदी ने 51,000 से ज्यादा युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- FTA से खुल रहे करियर के नए अवसर