बैठक में मौजूद मुख्यमंत्री देवेंद्र व अन्य अधिकारी सोर्स: एक्स/@CMOMaharashtra
मुंबई

NSEL घोटाला: 5,862 निवेशकों के खातों में आएंगे ₹1950 करोड़; CM फडणवीस बोले- दोषियों पर जारी रहेगी कार्रवाई

NSEL Scam Refund: NSEL मामले में 5,862 निवेशकों को वर्षों बाद न्याय मिला, उनके खातों में 1,950 करोड़ रुपये जमा होंगे। CM देवेंद्र फडणवीस ने आरोपियों पर आपराधिक कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

आकाश मसने

Highlights

  • NSEL मामले के महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला

  • 5,862 प्रभावित निवेशकों के बैंक खातों में 1,950 करोड़ रुपये जमा होंगे

  • सभी छोटे निवेशकों को उनकी 100% रकम वापस मिल गई है

  • 92% बड़े निवेशकों ने वन टाइम सेटलमेंट (OTS) का समर्थन किया है।

NSEL Investors Money Back: महाराष्ट्र के बहुचर्चित नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड (NSEL) मामले में प्रभावित निवेशकों के लिए राहत की खबर सामने आई है। लंबे इंतजार और कानूनी प्रक्रिया के बाद यह मामला अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस पूरे मामले की ताजा स्थिति और निपटारे के बारे में विस्तृत जानकारी दी है। इस फैसले के तहत राज्य के हजारों निवेशकों को न्याय मिला है और उनकी फंसी हुई रकम वापस मिलने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।

खातों में जमा होंगे 1,950 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस वित्तीय राहत पैकेज के तहत कुल 5,862 प्रभावित निवेशकों के बैंक खातों में 1,950 करोड़ रुपये की राशि जमा की जाएगी। महाराष्ट्र के इतिहास में वित्तीय न्याय और किसी बड़े मामले के सफल निपटारे की दिशा में ऐसा कदम पहली बार उठाया गया है। सरकार और जांच एजेंसियों के समन्वित प्रयासों से निवेशकों को उनकी मेहनत की कमाई वापस मिल पा रही है।

छोटे निवेशकों को 100% पैसा वापस

मुख्यमंत्री कार्यालय सोशल मीडिया मंच एक्स पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस निपटारे की सबसे खास बात यह है कि NSEL मामले से प्रभावित सभी छोटे निवेशकों को उनकी 100 प्रतिशत रकम वापस मिल गई है।

92% बड़े निवेशकों ने OTS के पक्ष में वोट दिया

वहीं दूसरी ओर, बड़े निवेशकों के बीच भी इस समाधान को लेकर जबरदस्त सहमति देखी गई है। आंकड़ों के मुताबिक, 92 प्रतिशत बड़े निवेशकों ने वन टाइम सेटलमेंट (OTS) यानी एकमुश्त निपटान के पक्ष में अपना वोट दिया है, जिससे इस जटिल मामले को सुलझाने में मदद मिली।

CM फडणवीस ने थपथपाई एजेंसियों की पीठ

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए राज्य के गृह विभाग, आर्थिक अपराध शाखा (EOW) और सक्षम प्राधिकारी के सकारात्मक और निरंतर प्रयासों की सराहना की है। इन्हीं विभागों की सक्रियता के चलते निवेशकों को उनका पैसा वापस मिलना संभव हो सका है।

CM देवेंद्र फडणवीस की आरोपियों को चेतावनी

हालांकि, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि निवेशकों को पैसा वापस मिल जाने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि दोषियों को बख्शा जाएगा। सीएम फडणवीस ने गृह विभाग को सख्त निर्देश दिए हैं कि यह वित्तीय निपटारा आरोपियों को आपराधिक कार्यवाही से किसी भी तरह मुक्त नहीं करता है। उन्होंने कहा कि घोटाले के आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रावधानों के अनुसार आपराधिक कार्रवाई जारी रहेगी।

नौसेना दिवस से पहले बड़ा अपडेट, 2 दिसंबर को मीडिया से रूबरू होंगे पश्चिमी नौसेना कमान प्रमुख संजय वत्सायन

Jama Masjid Police Attack: दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में चाकू से हमला, कई पुलिसकर्मी घायल; 3 की हालत गंभीर

बारिश थमते ही JCB लेकर मैदान में उतरे अनंत सिंह, आज बेटी की हल्दी; शादी में 20 घोड़ों के बीच होगी घुड़दौड़

क्या NDA के सहयोगी बनेंगे शरद पवार? अंदरखाने चल रही बातचीत, महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े उलटफेर के संकेत

8 समझौते और 15,000 करोड़ रुपये का पैकेज... PM मोदी-बालेन शाह की मुलाकात में हुए बड़े फैसले