नितेश राणे और कपिल शो पर एआर रहमान (सौजन्य-IANS) 
मुंबई

हिंदू भावनाओं से समझौता नहीं...कपिल शर्मा शो पर आए एआर रहमान तो भड़के नितेश राणे, नेटफ्लिक्स को दी चेतावनी!

Nitesh Rane AR Rahman Controversy: नितेश राणे ने किया कपिल शर्मा शो और एआर. रहमान का विरोध! बोले- 'हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों को मंच देना गलत'। नेटफ्लिक्स से की अपील।

प्रिया जैस

AR Rahman Communalism Statement: हिंदी सिनेमा में सांप्रदायिकता को लेकर दिए बयान की वजह से म्यूजिशियन एआर. रहमान को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। राजनीतिक गलियारे से लेकर हिंदी सिनेमा से जुड़े कई कलाकारों ने इशारों-इशारों में उनके बयान का विरोध किया था। अब, रहमान को कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडिया कपिल शो' में देखा गया, जहां उन्होंने एक बार फिर साफ किया कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया।

इसी कड़ी में महाराष्ट्र सरकार में मत्स्य पालन एवं बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे ने कपिल शर्मा और एआर. रहमान दोनों का विरोध किया है। महाराष्ट्र सरकार में मत्स्य पालन एवं बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे का कहना है कि भारत, इतिहास और हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाकर एआर. रहमान को किसी तरह का सार्वजनिक मंच देने से बचना चाहिए और उनका खुला विरोध होना चाहिए।

क्या बोले नितेश राणे?

उन्होंने शो में म्यूजिशियन को बुलाने का विरोध किया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "कॉमेडी की बात हो तो नाम आता है कपिल शर्मा का, और द ग्रेट इंडिया कपिल शो को देश-विदेश में बड़ी लोकप्रियता मिली है। लेकिन, एआर. रहमान के कुछ विवादित बयानों के कारण भारत, इतिहास और हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। ऐसी परिस्थिति में उन्हें बड़े मंच पर स्थान देने के निर्णय का हम तीव्र विरोध करते हैं।"

उन्होंने लिखा, "मनोरंजन की स्वतंत्रता स्वीकार है, परंतु जनभावनाओं, हिंदू समाज की भावनाओं और राष्ट्रीय एकता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। नेटफ्लिक्स और शो निर्माताओं से अपेक्षा है कि वे इस निर्णय पर पुनर्विचार करें और सामाजिक संवेदनशीलता का सम्मान करें। कॉमेडी स्वागत योग्य है, लेकिन भारत की अखंडता, सांस्कृतिक अस्मिता और हिंदुत्व से कोई समझौता स्वीकार नहीं है।"

बता दें कि हालिया एपिसोड में एआर. रहमान ने कपिल के साथ एक मजेदार गेम खेला। इस पर रहमान ने कहा, "यह गेम अच्छा उदाहरण है यह बताने का कि जानकारी या कही हुई बात को कैसे गलत समझा जाता है। दुनिया की यही परेशानी है कि कैसे किसी मैसेज को गलत समझा जाता है और फिर उसे फैला दिया जाता है।"

(एजेंसी इनपुट के साथ)

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत