नितेश राणे (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

कुंभ मेले में गैर-हिंदुओं के स्टॉल उखाड़ फेंको, मंत्री नितेश राणे का विवादित बयान

Nitesh Rane: महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने नासिक में आगामी कुंभ मेले को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा कि मेले में गैर-हिंदुओं के स्टॉल नहीं होने चाहिए।

आंचल लोखंडे

Nashik Kumbh Mela Controversy: महाराष्ट्र के मत्स्य पालन और बंदरगाह विकास मंत्री नितेश ने नासिक में एक कार्यक्रम के दौरान विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आगामी कुंभ मेले में हिंदुओं के अलावा किसी और का स्टॉल नहीं होना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यदि कोई बाहरी व्यक्ति स्टॉल लगाने की कोशिश करता है, तो उसका स्टॉल उखाड़ फेंकें। राणे यह बयान नासिक में हिंदू व्यापारियों और श्रमिकों की सूची के विमोचन कार्यक्रम के दौरान दे रहे थे। यह सूची हिंदू हित रक्षा संस्था द्वारा तैयार की गई है।

‘हिंदू से ही करें खरीदारी’ की अपील

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितेश राणे ने कहा कि “हिंदुओं को हिंदुओं से ही सामान खरीदना चाहिए” की अवधारणा का वे स्वागत करते हैं। उन्होंने दावा किया कि रमजान के दौरान उनकी दुकानों पर एक भी हिंदू ग्राहक नहीं जाता। राणे ने यह भी कहा कि उन्होंने कुरान का दो बार अध्ययन किया है और आरोप लगाया कि ‘जकात’ का पैसा ‘जिहाद’ के लिए इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से सवाल किया कि क्या वे ऐसे लोगों से सामान खरीदेंगे जो 2047 तक भारत को मुस्लिम राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखते हैं।

कुंभ मेले को लेकर बयान

मंत्री ने कहा कि कुंभ मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं और वे इस संबंध में कार्यकर्ताओं की मांगें सरकार तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि मेले में किसी भी “जिहादी” तत्व को आने नहीं दिया जाना चाहिए और ऐसे लोगों में डर होना चाहिए। उन्होंने त्र्यंबकेश्वर का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि वहां कुछ दुकानों पर नाम किसी और का होता है, जबकि दुकान के अंदर कोई और व्यक्ति काम करता है।

धर्मांतरण और ‘लव जिहाद’ कानून का जिक्र

नितेश राणे ने यह भी कहा कि राज्य सरकार धर्मांतरण विरोधी कानून लाने की प्रक्रिया में है और महाराष्ट्र में सबसे कड़ा ‘लव जिहाद’ कानून बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार को हिंदू समाज ने चुना है और नासिक में “जय श्री राम” की आवाज सुनाई देगी।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

Air India Express: पोस्ट-फ्लाइट ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में 35 मिनट की देरी, 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड

DUSU Voting 2026: आज DU में मतदान, ABVP-NSUI के बीच सीधा मुकाबला, 2.75 लाख छात्र चुनेंगे नया छात्र संघ

Weather Alert: पहाड़ों पर समय से पहले बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश-बाढ़, यूपी समेत कई राज्यों में अलर्ट

UGC NET June 2026: इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड