सुनेत्रा पवार और शरद पवार (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

NCP के विलय की अटकलों पर अजित पवार गुट का विराम, सुनेत्रा पवार लेंगी अंतिम फैसला

Maharashtra Politics: एनसीपी के दोनों गुटों के विलय को लेकर चल रही चर्चाओं को NCP (AP) के वरिष्ठ नेताओं ने सिरे से खारिज किया है। नेताओं ने स्पष्ट किया कि सुनेत्रा पवार ही आगे सभी फैसले लेंगी।

अपूर्वा नायक

NCP Merger Rumours Maharashtra: दोनों एनसीपी के विलय को लेकर चल रही चर्चाओं से एनसीपी (एपी) के वरिष्ठ नेताओं ने किनारा कर लिया है। पार्टी के कई नेताओं ने साफ किया है कि इस तरह की चर्चाओं में कोई दम नहीं है।

अब हमारी पार्टी की मुखिया व उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार भविष्य के फैसले लेंगी। पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित के निधन के बाद दोनों एनसीपी के विलय को लेकर आरोप-प्रत्यारोप के दौर जारी हैं। इस बीच शरद पवार ने साफ किया है कि दोनों दलों के विलय को लेकर हुई बैठक में कुछ चुनिंदा नेता ही शामिल थे।

वह पहले ही कह चुके हैं कि इस बैठक में खुद अजित , सांसद सुले, जयंत और रोहित पवार ही मौजूद थे। इसकी घोषणा 12 तारीख को होने वाली थी। जो गैर-हाजिर थे, उन्हें बैठक में हुई बातचीत की क्या जानकारी है। राकां एसपी के कुछ नेता भी दावा कर रहे हैं कि अजित पवार ने अपने जीवनकाल में दोनों दलों के विलय को लेकर शरद पवार, जयंत और अमोल कोल्हे के साथ बैठक की थी।

विलय पर चर्चा करने का अब कोई औचित्य नहीं

सुनील शेलके अजित पवार गुट के वरिष्ठ नेता इन दावों को खारिज कर रहे है। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे और मंत्री छगन भुजबल ने कहा है कि दोनों दलों के विलय के बारे में कोई अधिकृत चर्चा नहीं हुई है।

अजित दादा ने हमसे कभी दोनों दलों के विलय पर चर्चा नहीं की, विधायक अनिल पाटिल के अनुसार अजित दादा ने विलय को लेकर जो भी फैसला किया था, वह चर्चा उनके निधन के साथ ही खत्म हो गई है, विधायक सुनील शेलके ने कहा कि फिलहाल विलय पर चर्चा करने का कोई औचित्य नहीं है। माणिकराव कोकाटे और हीरामन खोसकर का कहना है कि सुनेत्रा पवार हमारी मुखिया है और वही भविष्य में पार्टी के सभी महत्वपूर्ण फैसले लेगी।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z