देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई

NCP विलय पर CM फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- फैसला लेने से पहले NDA को भरोसे में लें

NCP Merger Maharashtra Update: महाराष्ट्र में NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकलों पर CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि फैसला लेने के लिए पार्टियां स्वतंत्र हैं, लेकिन NDA को भरोसे में लेना होगा।

गोरक्ष पोफली

Highlights

  • फेडनवीस ने स्पष्ट किया कि दोनों गुट अपने फैसले लेने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र हैं।

  • NCP एनडीए का महत्वपूर्ण सहयोगी होने के कारण बड़े फैसलों पर चर्चा की उम्मीद है।

  • वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी के कारण इस मामले पर कोई टिप्पणी करना उचित नहीं है।

Devendra Fadnavis Statement On NCP Merger: महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुटों के संभावित विलय को लेकर सियासी हलचल तेज है। इस बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि शरद पवार और अजित पवार के नेतृत्व वाले दोनों गुट स्वतंत्र राजनीतिक दल हैं और उन्हें अपने फैसले खुद लेने का अधिकार है।

हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर विलय को लेकर कोई फैसला होता है तो एनडीए के सहयोगी दलों को भरोसे में लेना जरूरी होगा।

विलय के फैसले पर सीएम फडणवीस की प्रतिक्रिया

शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में फडणवीस ने कहा कि दोनों पार्टियों में शरद पवार, सुनेत्रा पवार, प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे और पार्थ पवार जैसे वरिष्ठ नेता हैं। ऐसे में उनकी ओर से इस मामले पर कोई टिप्पणी करना या उनके लिए फैसला लेना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि दोनों गुट अपने स्तर पर निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं। चूंकि एनसीपी एनडीए का महत्वपूर्ण सहयोगी दल है, इसलिए किसी भी बड़े राजनीतिक फैसले पर गठबंधन के साथ चर्चा की उम्मीद है।

पटेल और शरद पवार की मुलाकात से बढ़ी चर्चा

दोनों एनसीपी गुटों के विलय की अटकलों को उस समय और हवा मिली, जब एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने गुरुवार को अस्पताल में शरद पवार से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में दोनों पार्टियों के फिर से एक होने की संभावनाओं पर चर्चा तेज हो गई।

इसके बाद एनसीपी नेता सुनील तटकरे ने शुक्रवार को एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने दावा किया कि अजित पवार के जीवित रहते दोनों गुटों के विलय को लेकर बातचीत हुई थी और इसके लिए 12 फरवरी की तारीख भी तय की गई थी। तटकरे के मुताबिक, अजित पवार ने विलय की प्रक्रिया को लेकर रूपरेखा भी तैयार की थी। उनका कहना था कि अगर अजित पवार आज जीवित होते तो दोनों एनसीपी गुट एक हो चुके होते।

विधायक रोहित पवार ने उठाए सवाल

वहीं, एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने विलय को लेकर वरिष्ठ नेताओं के हालिया बयानों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि अजित पवार के निधन के तुरंत बाद जिन नेताओं ने विलय की संभावनाओं से इनकार किया था, वे अब अचानक इसकी चर्चा क्यों कर रहे हैं?

रोहित पवार ने आरोप लगाया कि इस बदले हुए रुख के पीछे राजनीतिक दबाव और पार्टी के भीतर नेतृत्व से जुड़ी चुनौतियां हो सकती हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि अजित पवार के जीवित रहते दोनों गुटों के विलय को लेकर बातचीत हुई थी। उनके मुताबिक, अजित पवार चाहते थे कि शरद पवार और पूरा पवार परिवार एकजुट रहे।

फिलहाल दोनों गुटों के विलय को लेकर कोई आधिकारिक फैसला सामने नहीं आया है। ऐसे में अब सबकी नजरें एनसीपी के दोनों खेमों के अगले कदम और एनडीए के साथ होने वाली संभावित बातचीत पर टिकी हैं।

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप

दिल्ली के बाद अब केरल हुआ सीजेपी का नया ठिकाना, जंतर-मंतर एट कोची में अभिजीत दिपके ने भरी हुंकार