सुप्रिया सुले कार एक्सीडेंट (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

सुप्रिया सुले बनेंगी महाराष्ट्र का चेहरा? सोनिया गांधी की रजामंदी के बाद 'इंडिया' गठबंधन में सियासी हलचल तेज

NCP Congress Merger: क्या कांग्रेस में होगा एनसीपी का विलय? अजित पवार के निधन के बाद सुप्रिया सुले को महाराष्ट्र का मुख्य चेहरा बनाने की तैयारी। सोनिया गांधी और शरद पवार के बीच बढ़ी नजदीकियां।

प्रिया जैस

Supriya Sule: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की मृत्यु के बाद एनसीपी का चेहरा कौन होगा? इस तरह की चर्चा के बीच यह संभावना जाहिर की जा रही है कि सुप्रिया सुले आने वाले समय में एनसीपी का चेहरा हो सकती हैं। इसके अलावा एनसीपी के कांग्रेस में विलय की संभावना भी बढ़ती दिख रही है। इसकी वजह यह है कि कांग्रेस नेतृत्व हमेशा से शरद पवार को एनसीपी का चेहरा मानता रहा है।

अगर शरद पवार की सहमति मिलती है तो कांग्रेस राज्य में सुप्रिया सुले को अपना चेहरा भी बना सकती है जिससे आने वाले समय में वह राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री उम्मीदवार भी घोषित हो सकती हैं। शरद पवार पहले भी एक बार कांग्रेस से अलग हुए थे। जब वह वापस आए तो कांग्रेस ने उन्हें राज्य में अपना मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया था। यह कहा जा रहा है कि राज्य में इतिहास अपने को दोहराने वाला है।

सोनिया गांधी भी यहीं चाहती है

यह बताया जा रहा है कि कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी भी चाहती हैं कि राज्य में एनसीपी फिर से कांग्रेस का हिस्सा हो जाए। इसके अलावा वह सुप्रिया सुले को राज्य में कांग्रेस का चेहरा बनाने को भी तैयार हैं। उनका मानना है कि अगर ऐसा होता है तो इसका भारतीय राजनीति पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है। इस तरह के कदम से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस नेता ममता बनर्जी भी कांग्रेस के साथ परोक्ष या प्रत्यक्ष रूप से पूरी ताकत से जुड़ जाएंगी। इसकी वजह यह है कि उनका भी शरद पवार के साथ बहुत ही अच्छा संबंध है। एक बार सुप्रिया सुले को चेहरा घोषित किए जाने के बाद महाराष्ट्र के कई छोटे दल भी इंडिया गठबंधन का हिस्सा बन सकते हैं।

दोनों दलों में वैचारिक साम्यता

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि वैचारिक रूप से एनसीपी हमेशा से कांग्रेस के साथ रही है। महाराष्ट्र में जिस तरह राजनीतिक और वैचारिक उथल-पुथल देखने को मिली है। वह केंद्र की सत्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद ही नजर आई है। कई नेता और दल विभिन्न वजह से भाजपा और संघ की विचारधारा को नहीं मानने के बावजूद विभिन्न सरकारी एजेंसियों के दबाव की वजह से भाजपा के साथ गठबंधन में हैं।

ऐसे नहीं में एनसीपी के दोनों गुट अगर एक साथ आ जाते हैं तो राज्य में सुप्रिया सुले को चेहरा बनाने में कोई समस्या नहीं है। इस नेता ने यह भी कहा कि सुप्रिया सुले को अगर कांग्रेस महाराष्ट्र में अपना चेहरा बनाती है तो इससे देश भर में आधी आबादी (महिलाओं) को एक बड़ा राजनीतिक संदेश भी जाएगा। देश भर में महिलाओं के बीच कांग्रेस के प्रति एक लगाव भी उत्पन्न होगा।

  • नवभारत लाइव पर मुंबई से नवीन गौतम की रिपोर्ट

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें