प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Navi Mumbai News In Hindi: महानगर पालिका चुनाव के बाद इस बार शिवसेना को विपक्ष में बैठना पड़ेगा, लेकिन इस बार राज्य में पार्टी का डिप्टी सीएम होने से शिवसेना की ताकत और बढ़ेगी। सबकी नजर इस बात पर है कि शिवसेना से विपक्ष नेता का पद किसे मिलेगा।
पार्टी के अंदर चर्चा है कि हर बार एक ही चेहरा देने की बजाय इस बार शिवसेना को नया चेहरा देकर एक नया कदम उठाना चाहिए, शिवसेना (शिंदे गुट) ने महानगरपालिका की 111 सीटों के लिए 109 उम्मीदवार उतारे थे। इनमें से 42 शिवसेना उम्मीदवार चुने गए, सबसे ज्यादा नगरसेवक ऐरोली विधानसभा क्षेत्र से चुने गए।
ऐरोली से विपक्ष नेता की प्रबल संभावना
- 20 प्रभागों में से 28 सीटें ऐरोली विधानसभा से है। इसलिए संभावना है कि ऐरोली से किसी व्यक्ति को विपक्ष नेता बनाया जा सकता है। लेकिन इस बार किसी पुराने चेहरे की बजाय किसी अनुभवी और युवा को विपक्ष का नेता पद देने की मांग की जा रही है, शिवसेना का कहना है कि अगर चेहरा युवा होगा, तो शिवसेना की भविष्य की राजनीति एक अलग दिशा लेगी।
- बेलापुर विधानसभा सीट से 14 नगरसेवक शिवसेना के चुने गए हैं, अब तक पुरुष नगरसेवक को ही प्रतिपक्ष नेता पद दिया गया है, इसलिए इस बार महिला नगरसेवकों में से किसी को नेता प्रतिपक्ष बनाया जा सकता है अब, अगर कोई युवा अपोजिशन लीडर दिया जाता है, तो शिवसेना सबके सामने एक नई मिसाल कायम कर सकती है लेकिन उस नगरसेवक में वैसी ही पॉलिटिकल जानकारी और मुद्दों के बारे में जानकारी होनी चाहिए।
- स्वर्गीय डी आर पाटिल, बेलापुर के सरपंच पंढरीनाथ पाटिल, रमाकांत म्हात्रे, नामदेव भगत, दिलीप घोडेकर, दशरथ भगत, मनोज हलदनकर, विजयानंद माने, सरोज पाटिल जैसे नेता उनके बाद विजय चौगुले आखिरी विपक्षी नेता बने। विपक्षी नेता पद की रेस में इस बार मनोज हलदनकर, विजय चौगुले, सुरेश कुलकर्णी, किशोर पाटकर, शिवराम पाटिल के नाम लिए जा रहे हैं, विजय चौगुले के दो पैनल चुने गए है।