नवी मुंबई बिजली चोरी मामला  (सोर्सः सोशल मीडिया)
मुंबई

Navi Mumbai: 21 सदी के शहर में बढ़े बिजली चोरी के मामले ! महावितरण की बड़ी कार्रवाई

Airoli Electricity Theft Action: नवी मुंबई के ऐरोली में महावितरण ने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाकर 105 मामलों में अनियमितता पकड़ी। 78 मामलों में 31.31 लाख रुपये की बिजली चोरी सामने आई।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आंचल लोखंडे

Navi Mumbai Power Theft Case: 21 सदी का आधुनिक शहर कहे जाने वाले नवी मुंबई में बिजली चोरी के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। विद्युत चोरी और अनधिकृत रूप से बिजली इस्तेमाल के खिलाफ महावितरण ने ऐरोली उपविभाग में बड़ी कार्रवाई कर बड़े पैमाने पर बिजली चोरी का पर्दाफाश किया।

अनधिकृत इमारतों में बिजली चोरी

बताया गया कि ऐरोली गांव, साईनाथवाड़ी, देशमुखवाड़ी, गोठवली और घणसोली क्षेत्र की अनधिकृत इमारतों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 105 मामलों में बिजली चोरी अथवा बिजली इस्तेमाल में अनियमितता सामने आई। इनमें 78 मामलों में विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत 1,43,063 यूनिट बिजली चोरी, जिसकी अनुमानित कीमत 31.31 लाख रुपए है, सामने आई है।

7 टीमों का गठन

यह कार्रवाई महावितरण के भांडूप नागरी परिमंडल के मुख्य अभियंता संजय पाटील और वाशी के अधीक्षक अभियंता दीपक पाटील के नेतृत्व में की गई। अभियान के लिए सात विशेष टीमें गठित की गई थीं। इसमें पांच कार्यकारी अभियंताओं समेत 55 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।

जांच के दौरान बिजली कनेक्शन, मीटर की स्थिति, बिजली इस्तेमाल का तरीका और अनियमितताओं की पड़ताल की गई। कुल 105 मामलों में से 78 जगहों पर धारा 135 के तहत बिजली चोरी की पुष्टि हुई, जबकि 22 मामले संदिग्ध बिजली चोरी के पाए गए हैं। इन मामलों को आगे निगरानी में रखा गया है। इसके अलावा विद्युत अधिनियम की धारा 126 के तहत तीन और साधारण मूल्यांकन के दो मामले भी सामने आए।

लाखों की बिजली चोरी

महावितरण के अनुसार, ऐरोली के माऊली अपार्टमेंट में 18 ग्राहकों द्वारा 26,755 यूनिट की 5.33 लाख रुपए की बिजली चोरी पाई गई। कृष्णा हाइट्स में छह ग्राहकों ने 5,530 यूनिट (1.20 लाख रुपये), जबकि मातोश्री अपार्टमेंट में 11 ग्राहकों ने 12,956 यूनिट (2.54 लाख रुपए) की बिजली चोरी की।

ओमसाई अपार्टमेंट में 12 ग्राहकों से 11,167 यूनिट (1.86 लाख रुपए) की चोरी सामने आई। सबसे अधिक बिजली चोरी स्मशानभूमि गार्डन क्षेत्र में सामने आई, जहां दो ग्राहकों द्वारा 39,629 यूनिट यानी 9.63 लाख रुपए की बिजली चोरी का मामला पकड़ा गया। इसके अलावा पनशील अपार्टमेंट, शारदा अपार्टमेंट, सिंहांकित निवास गार्डन, भागीरथी इमारत और अन्य स्थानों पर भी बिजली चोरी के मामले दर्ज किए गए।

वितरण व्यवस्था पर असर

महावितरण के मुख्य अभियंता संजय पाटील ने कहा कि बिजली चोरी का बोझ अप्रत्यक्ष रूप से ईमानदारी से बिल चुकाने वाले उपभोक्ताओं पर पड़ता है और इससे बिजली वितरण व्यवस्था भी प्रभावित होती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने गणेशोत्सव मंडलो से भी नियमानुसार बिजली के उपयोग की अपील की। महावितरण ने उपभोक्ताओं से बिजली चोरी, मीटर में छेड़छाड़ और अनधिकृत बिजली इस्तेमाल जैसे मामलों की जानकारी देने की अपील की है।

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली घोषणा पत्र पारित, PM मोदी बोले- संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना है

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता

मातोश्री पहुंचीं DMK सांसद कनिमोझी! कांग्रेस से नाराजगी के कारण बदलेगा समीकरण? INDIA एलायंस में हलचल तेज