जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो

Prajwal Revanna Case: बलात्कार और ब्लैकमेल मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से फोन और पेनड्राइव मिले। फॉरेंसिक जांच में फोन में पोर्न वीडियो मिलने की बात सामने आई है।
Prajwal Revanna Mobile Phone Case
प्रज्जवल रेवन्ना (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Prajwal Revanna Mobile Phone Case: बलात्कार और ब्लैकमेल के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। जेल निरीक्षण के दौरान उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया था। फोन की फॉरेंसिक जांच में यह खुलासा हुआ कि उसमें दर्जनों पोर्न वीडियो मौजूद थे। पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा के पोते और केंद्रीय मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी के भतीजे प्रज्वल को बलात्कार के मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।

प्रज्वल रेवन्ना की सेल में मिला था फोन और पेन ड्राइव

अपने विवादित कारनामों और पूर्व सांसद होने की वजह से पहले से ही चर्चा में रहा प्रज्वल का नाम तब और सुर्खियों में आ गया, जब 11 अगस्त को जेल निरीक्षण के दौरान उसके पास मोबाइल फोन और पेन ड्राइव बरामद हुई।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वह जेल की अपनी कोठरी में इन उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था। इसके बाद क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने मोबाइल और पेन ड्राइव को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा, जिसमें पोर्न वीडियो और वेब सीरीज की सामग्री मिली है।

जेल में इलेक्ट्रोनिक डिवाइस की है मनाही

रेवन्ना की कोठरी से मोबाइल फोन और पेन ड्राइव जैसी वस्तुएं बरामद होने के बाद क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने एक जेल अधिकारी को निलंबित कर दिया था और पूरे मामले की जांच के आदेश दिए थे।

बता दें कि किसी भी जेल में निजी सिम कार्ड या किसी भी तरह के कम्युनिकेशन डिवाइस का इस्तेमाल सख्ती से प्रतिबंधित है। इसके बावजूद, अक्सर ऐसे आरोप सामने आते रहते हैं कि जेल के भीतर कुछ प्रभावशाली कैदियों को ये सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाती हैं।

बलात्कार का दोषी है प्रज्वल रेवन्ना

रसूखदार परिवार से आने वाला पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा का पोता प्रज्वल रेवन्ना उस समय सुर्खियों में आ गया था, जब उसके खिलाफ एक 48 वर्षीय महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। प्रज्वल रेवन्ना के फार्महाउस पर काम करने वाली महिला ने उस पर आरोप लगाया था कि प्रज्वल ने 2021 से कई बार उसका रेप किया। साथ ही उसने यह भी आरोप लगाया कि उसने इस हरकत का वीडियो भी बनाया था और धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह वीडियो लीक कर देगा।

Prajwal Revanna Mobile Phone Case
BJP नेता के बेटे ने किया प्रज्ज्वल रेवन्ना जैसा कांड, वायरल हुए 130 अश्लील VIDEO, अखिलेश बोले- यही है ‘नारी-वंदना अभियान’?

प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ इसके बाद से कई और भी महिलाओं ने बलात्कार और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। इस दौरान उनकी कई वीडियो भी वायरल हुई थीं। JDS ने मामला सामने आने के बाद उसे पार्टी से बाहर कर दिया था। बाद में अदालत में उसके आरोप सिद्ध हो गए और उसे उम्र कैद की सजा दी गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com