नवी मुंबई महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

महाराष्ट्र ई-गवर्नेस इंडेक्स 2026: नवी मुंबई ने गाड़ा सफलता का झंडा, पुणे को पछाड़ बनी नंबर-1 डिजिटल सिटी

Maharashtra e-Governance Index 2026: नवी मुंबई महानगरपालिका ने डिजिटल गवर्नेंस, पारदर्शिता और ऑनलाइन सेवाओं में बाजी मारते हुए महाराष्ट्र में पहला स्थान हासिल किया है।

आकाश मसने

NMMC Digital Governance Rank 1: महाराष्ट्र में 29 महानगरपालिकाओं के ई-गवर्नेस परफॉर्मेंस का बड़े पैमाने पर मूल्यांकन करने वाली पॉलिसी रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (पीआरओ) पुणे द्वारा जारी शहर ई-गवर्नेस इंडेक्स 2026 की रिपोर्ट जारी की। जिसमें नवी मुंबई महानगरपालिका ने राज्य में पहला स्थान हासिल करके डिजिटल गवर्नेस के क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है।

पॉलिसी रिसर्च ऑर्गनाइजेशन द्वारा जारी इस रिपोर्ट का मूल्यांकन सर्विस की उपलब्धता, एडमिनिस्ट्रेशन में पारदर्शिता और डिजिटल एक्सेसिबिलिटी के तीन प्रमुख पिलर पर आधारित सैकड़ों मानदंडों के आधार पर किया गया था। इसमें पुणे महानगरपालिका दूसरे स्थान पर है।

पिछले साल नवी मुंबई महानगरपालिका ने आयुक्त डॉ. कैलाश शिंदे के मार्गदर्शन में ई-गवर्नेस के क्षेत्र में लगातार सुधार किए हैं, इसके जरिए मनपा ने नागरिकों को तेज, ट्रांसपेरेंट और आसान ऑनलाइन सर्विस देने पर खास जोर दिया है।

पूरी तरह से ऑनलाइन सर्विस

ट्रैकिंग फैसिलिटीज साथ ही नागरिकों को भागीदार बनाने के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स के जरिए सर्विस बढ़ाने का पॉजिटिव असर उक्त इंडेक्स में दिखा है। नवी मुंबई मनपा के ई-गवर्नेस सिस्टम की स्टडी करते समय पीआरओ ने मुख्य रूप से ऑफिशियल वेबसाइट, मोबाइल ऐप और सोशल मीडिया हैडल्स पर ध्यान दिया।

नवी मुंबई की परफॉर्मेंस को 3 क्राइटेरिया पर एनालाइज किया गया, जिसमें नागरिकों और बिजनेस को सर्विस की डिलीवरी, सरकारी काम में ट्रांसपेरेसी, सर्विस डिलीवरी में आसानी और अवेलेबिलिटी का लेवल शामिल है। पीआरओ ने 1 नवंबर से 31 दिसंबर, 2025 तक नवी मुंबई मनपा की वैबसाइट, मोबाइल ऐप और सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी की स्टडी करके यह इंडेक्स तय किया है। पिछले 5 सालों में 29 महानगपालिकाओं द्वारा ई-गवर्नेस के लिए किए गए काम की तुलना वाली स्टडी की गई है।

क्या बोले नवी मुंबई मनपा आयुक्त?

नवी मुंबई मनपा आयुक्त डॉ. कैलाश शिंदे ने कहा कि नवी मुंबई मनपा से जुड़ी जानकारी और सेवाएं नागरिकों को ऑनलाइन देने पर जोर दिया जा रहा है और नागरिक केंद्रित, पारदर्शी और टेक्नोलॉजी-आधारित एडमिनिस्ट्रेशन नवी मुंबई मनपा का मुख्य लक्ष्य है। ई-गवर्नेस के क्षेत्र में राज्य में पहला स्थान पाना मनपा के अधिकारियों और कर्मचारियों की लगातार कोशिशों का सबूत है। इसमें सहयोग करने वाले नागरिकों का भी इस सफलता में बड़ा रोल है।

INDIA Alliance Protest Live: राहुल-प्रियंका को पुलिस ने छोड़ा, बोले ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें