नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

तेजी से बढ़ी डिमांड के बीच नवी मुंबई एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार प्लान, 2030 तक एडवांस इंफ्रा तैयार

Navi Mumbai International Airport मानसून के बाद फेज-2 विस्तार शुरू करेगा, जिसमें नया टर्मिनल और दूसरा रनवे शामिल होगा। तेजी से बढ़ती यात्री मांग के बीच एयरलाइंस ने स्लॉट बुक कर लिए हैं।

अपूर्वा नायक

Navi Mumbai International Airport Phase 2: नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से बढ़ती यात्री मांग को देखते हुए मॉनसून के बाद अपने दूसरे चरण के विस्तार कार्य की शुरुआत करने जा रहा है। एयरपोर्ट के संचालन शुरू होने के बाद से एयरलाइंस की रुचि लगातार बढ़ी है और उपलब्ध स्लॉट लगभग पूरी तरह से बुक हो चुके हैं।

दूसरा रनवे और नया टर्मिनल होगा शामिल

एयरपोर्ट का संचालन करने वाली अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) के अनुसार फेज-2 में दूसरा रनवे और एक अतिरिक्त टर्मिनल विकसित किया जाएगा। इन सुविधाओं के जुड़ने से एयरपोर्ट की यात्री और फ्लाइट क्षमता में बड़ा इजाफा होगा और मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पड़ने वाले दबाव को कम करने में मदद मिलेगी।

2030 तक पूरा करने का लक्ष्य

प्राप्त जानकारी के अनुसार फेज-2 परियोजना को वर्ष 2029-30 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस चरण में ऑटोमेटेड पीपल मूवर सिस्टम, मेट्रो कनेक्टिविटी और अन्य आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और तेज़ ट्रांजिट सुविधा मिल सकेगी।

घरेलू एयरलाइंस की बढ़ती रुचि

एयरपोर्ट की बढ़ती लोकप्रियता के कारण एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो, अकासा एयर, स्पाइसजेट और स्टार एयर जैसी घरेलू एयरलाइंस यहां संचालन में दिलचस्पी दिखा चुकी हैं। इससे आने वाले वर्षों में एयर ट्रैफिक में और वृद्धि की संभावना है।

एएएचएल का निवेश और वित्तीय प्रदर्शन

एयरपोर्ट डेवलपमेंट के तहत एएएचएल ने लगभग 1 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई है। कंपनी ने भविष्य में डीमर्जर या आईपीओ की संभावना भी जताई है। पिछली तिमाही में कंपनी ने नेट प्रॉफिट में 57 प्रतिशत और राजस्व में 67 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की, जो इसके विस्तार की मजबूत स्थिति को दर्शाती है।

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट