देश भर में मेडिकल स्टोर हड़ताल (सौ. एआई जनरेटेड ) 
मुंबई

मेडिकल स्टोर हड़ताल के बीच अलर्ट पर मुंबई प्रशासन, जरूरी दवाओं का स्टॉक रखने के निर्देश

Medical Store Strike: 20 मई 2026 को देशव्यापी दवा विक्रेता बंद को लेकर मुंबई प्रशासन सतर्क हो गया है। जीवन रक्षक दवाओं की आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए मेडिकल स्टोर्स से समन्वय किया जा रहा है।

अपूर्वा नायक

Medical Store Strike Mumbai News: अखिल भारतीय औषधि विक्रेता संगठन ने बुधवार, 20 मई 2026 को एक दिवसीय देशव्यापी बंद की घोषणा की है। इस हड़ताल के मद्देनजर बृहन्मुंबई क्षेत्र के नागरिकों को जीवन रक्षक दवाओं की कमी न हो, इसके लिए खाद्य एवं औषध प्रशासन, महाराष्ट्र राज्य, बृहन्मुंबई कार्यालय ने पूरी तैयारी कर ली है।

सह आयुक्त (औषधे) तथा नियंत्रण प्राधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, महाराष्ट्र राज्य, मुंबई के निर्देशानुसार जिले के सभी औषध विक्रेताओं, रुग्णालयों से संलग्न दवा दुकानों तथा 24 घंटे शुरू रहने वाली दवा दुकानों से समन्वय साधा जा रहा है।

पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रखने के निर्देश

आवश्यक दवाओं की आपूर्ति अवरुद्ध न हो, इसके लिए सभी संबंधितों को आवश्यक सूचनाएं दे दी गई हैं। साथ ही दवाओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रखने के निर्देश भी दे दिए गए हैं। प्रशासन, जिलाधिकारी, पुलिस प्रशासन, जिला शल्य चिकित्सक, बृहन्मुंबई महानगरपालिका के चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी, भारतीय चिकित्सा संघ तथा निजी और गैर-सरकारी अस्पतालों से संपर्क स्थापित कर आवश्यक सावधानियां बरत रहा है।

उपविभाग में आवश्यक दवा दुकानें खुली रखने का प्रशासन का प्रयास

मुंबई महानगर विभाग के प्रत्येक उपविभाग में आवश्यक दवा दुकानें खुली रहें, इसके लिए प्रशासन प्रयत्नशील है। इसके साथ-साथ प्रशासन ने दवा विक्रेता संघ से अपील की है कि वे प्रस्तावित हड़ताल को सामाजिक बाध्यता और रोगी सेवा को ध्यान में रखते हुए वापस लें और उपभोक्ताओं को निर्बाध दवा आपूर्ति सुनिश्चित करें।

प्रशासन ने नागरिकों से किसी भी अफवाह पर विश्वास न करने का आग्रह किया है। यदि दवा उपलब्धता में कोई अड़चन आती है, तो नागरिक खाद्य एवं औषध प्रशासन, बृहन्मुंबई कार्यालय में स्थापित नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं।

50 खोके एकदम ओके... पुणे MPSC आंदोलन में गरजे अभिजीत दिपके, बोले- जैसे नेता, वैसे ही पेपर लीक करती है सरकार

लाखों को वोट से वंचित करना मनमाना, सेकंड क्लास सिटिजन बना देगी ऐसी प्रक्रिया; जस्टिस उज्जल भुइयां का बड़ा बयान

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, हिरासत में लिए गए नेहा बोरा समेत कई लोग

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ