Ashok Kharat Money Laundering: विदेश भागने की फिराक में था ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात, SIT जांच में बड़ा खुलासा

Ashok Kharat Money Laundering: महिलाओं के यौन शोषण और करोड़ों की हेराफेरी के आरोपों में गिरफ्तार अशोक खरात को लेकर SIT जांच में बड़ा खुलासा हुआ है।गिरफ्तारी से पहले वह विदेश भागने की तैयारी कर रहा था।
Ashok Kharat Fraud Case Update
अशोक खरात (सोर्स: सोशल मीडिया) फाइल फोटो
Updated on

Ashok Kharat Money Laundering Foreign Escape Plan: कई महिलाओं के यौन शोषण के अलावा करोड़ों की हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात को लेकर अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। एसआईटी पूछताछ में पता चला कि अपनी गिरफ्तारी से तीन महीने पहले खरात ने विदेश भागने का प्लान बनाया था।

अगर यह प्लान सफल हो जाता तो फिर जांच एजेंसियों को खरात को गिरफ्तार करने के लिए काफी पापड़ बेलने पड़ते। ऐसी रिपोर्ट है कि खरात को अपने काले कारनामों के उजागर होने का अंदेशा पहले से हो गया था। यही वजह है कि वह अपने काले धन को सफेद करने के अलावा पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए विदेश भागने की प्लानिंग कर रहा था, लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो सका।

एसआईटी ने खरात के वित्तीय घोटालों के अलावा उसके 65 संदिग्ध खातों से लेन-देन और मनी ट्रेल को लेकर जांच तेज कर दी है। इसके तहत इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की कुंडली भी निकाली जा रही है।

सीएम ने भी किया था खुलासा

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी बजट सत्र के दौरान सदन में खुलासा किया था कि खरात के देश छोड़कर भागने की प्रबल संभावना थी। यही वजह है कि पुलिस ने 10 मार्च को ही लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया था।

इसके बाद 17 मार्च को सरकारवाडा पुलिस स्टेशन में खरात के खिलाफ एक पीड़िता द्वारा दुष्कर्म और काले जादू का केस दर्ज कराए जाने के बाद उसे देर रात अरेस्ट कर लिया गया था।

ED ने मांगी है कस्टडी

  • ईडी ने लगभग 70 करोड़ के कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस में खरात की कस्टडी लेने के लिए मुंबई की एक स्पेशल पीएमएलए कोर्ट में याचिका दायर की है। एजेंसी ने इस मामले में आगे की पूछताछ के लिए खरात की कस्टडी मांगी है।
  • इससे पहले पिछले हफ्ते स्पेशल कोर्ट ने नाशिक जेल एडमिनिस्ट्रेशन को निर्देश जारी किए थे, जिसमे उन्हें खरात को मुंबई की स्पेशल कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया गया था। खरात के खिलाफ महिलाओं का यौन शोषण, अंधविश्वास और वित्तीय गड़बड़ियों से जुड़े गंभीर आरोप सामने आने के बाद इस केस का दायरा काफी बढ़ गया है।
Navbharat Live
navbharatlive.com