रेन वाटर हार्वेस्टिंग (सोर्सः सोशल मीडिया)
मुंबई

Mumbai Water Crisis: झीलों में 84% से कम पानी, रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर BMC की सुस्ती से बढ़ी चिंता

Rainwater Harvesting Mumbai: मुंबई में कम बारिश और अल नीनो के प्रभाव से झीलों का जलस्तर 84 प्रतिशत से नीचे पहुंच गया है। ऐसे में BMC की रेन वाटर हार्वेस्टिंग योजना पर सवाल उठ रहे हैं।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • कम बारिश और अक्टूबर की गर्मी के कारण मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली झीलों का जलस्तर पिछले साल के मुकाबले काफी कम है।

  • BMC ने वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने की पहल की थी, लेकिन इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर सवाल उठ रहे हैं।

  • नगरसेवकों ने मांग की है कि BMC यह जांच करे कि किन इमारतों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम वास्तव में काम कर रहा है ।

BMC Rainwater Harvesting: अलनीनो के चलते इस वर्ष शहर में अन्य वर्षों के मुकाबले कम बारिश हुई जिसकी वजह से मुंबई में पानी की आपूर्ति करने वाली झीलें भी पूरी तरह नहीं भर सकी। मानसून जाने के बाद अक्टूबर हीट में झीलों से वाष्पीकरण भी तेजी से हुआ और इसका जलस्तर में देखने को मिला।

पिछले वर्ष जहां नवंबर महीने में झीलों का पानी 95 प्रतिशत के आसपास था। वही इस वर्ष 84 प्रतिशत से भी कम है। पानी की बढ़ती मांग और भूजल स्तर में गिरावट को देखते हुए बीएमसी ने वर्ष 2012 में वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) को बढ़ावा देने की बात कही थी, लेकिन तब से लेकर अब तक इस विषय में बीएमसी की तरफ से कुछ खास प्रगति नहीं हुई।

नगरसेवकों की मांग, सोसायटियों पर लगे जुर्माना

बीएमसी नियमों के मुताबिक, एक हजार वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल वाले भूखंडों और नए लेआउट में वर्षा जल संचयन की व्यवस्था करना अनिवार्य है। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि ओसी देने से पहले बिल्डरों को वर्षा जल संचयन भी तैयार करना होता है जिसके बाद ही बीएमसी की तरफ से ओसी दी जाती है। वहीं नगरसेवकों का कहना है कि कितनी इमारतें वर्षा जल संचयन से जमा किया पानी का इस्तेमाल कर रहीं है। इसका डेटा बीएमसी को उपलब्ध कराना चाहिए और नियमों का पालन नहीं करने वाली सोसायटियों पर जुर्माना लगाना चाहिए। मनपा मुलुंड और घाटकोपर सहित विभिन्न इलाकों में अपनी संपत्तियों पर ऐसी प्रणालियां स्थापित करने की योजना बना रही है।

प्रत्येक इमारतों में रेन वाटर होना जरुरी

बीएमसी सदन नेता गणेश खणकर ने कहा कि शहर के प्रत्येक इमारतों में रेन वाटर होना जरुरी है, बिना इसके बीएमसी की तरफ से ओसी नहीं दी जाती है। मैं इस मुद्दे को बीएमसी सदन में भी उठाया हूं कि बीएमसी को समय-समय पर इमारतों का ऑडिट करना चाहिए कि उनमें वर्षा जल संचयन हो रहा है या नहीं। जल संकट को देखते हुए भविष्य में शहर के सभी इमारतों में बीएमसी की तरफ से 75 प्रतिशत पानी देना और अन्य 25 प्रतिशत पानी जिसमे शौचालय के फ्लश, गाड़ी धोने व अन्य काम के लिए सोसाइटी को बोरवेल से लेना पड़े, ऐसे नियम लाने की जरुरत है।

34% पानी चोरी व रिसाव में बर्बाद

बीएमसी सदन नेता गणेश खणकर ने कहा कि शहर के प्रत्येक इमारतों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग (वर्षा जल संचयन) का होना जरुरी है, बिना इसके बीएमसी की तरफ से ओसी नहीं दी जाती है। मैं इस मुद्दे को बीएमसी सदन में भी उठाया हूं कि बीएमसी को समय-समय पर इमारतों का ऑडिट करना चाहिए कि उनमें वर्षा जल संचयन हो रहा है या नहीं। जल संकट को देखते हुए भविष्य में शहर के सभी इमारतों में बीएमसी की तरफ से 75 प्रतिशत पानी देना और अन्य 25 प्रतिशत पानी जिसमें शौचालय के पलश, गाड़ी धोने व अन्य काम के लिए सोसाइटी को बोरवेल से लेना पड़े, ऐसे नियम लाने की जरुरत है।

कांग्रेस के बीएमसी गुट नेता अशरफ आजमी ने कहा बीएमसी जो नियम बनाती है, यह वाकई अमल हो रहा है र बीएमसी के पास बैंक अप प्लान ही नहीं है। अगर कोई इमारत वर्षा जल संचयन पर काम नहीं करती तो नियम के मुताबिक कुछ जुर्माने का प्रावधान होगा। अगर बीएमसी वर्षा जल संचयन के प्रति गंभीर होती तो हर मानसून में अपने कर्मचारियों को भेजकर जांच करने की कोशिश करती कि कितनी सोसाइटी रेन वाटर हार्वेस्टिंग सही मायने में कर रही है।

पानी कटौती का उल्लेख

वर्तमान में मुंबई में कम बारिश और अल नीनो के प्रभाव के कारण 10 प्रतिशत पानी कटौती लागू होने की स्थिति का उल्लेख करते हुए विधायक संजय उपाध्याय ने कहा कि शहर में पानी की बचत और वर्षा जल संचयन को लेकर गंभीरता से काम करने की जरूरत है। सड़कों और हाउसिंग सोसायटियों में बड़े पैमाने पर पेवर ब्लॉक लगाए गए हैं। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के कारण हरित क्षेत्र प्रभावित हो रहा है। ऐसे में सोसायटियों में वर्षा जल संचयन के लिए कुएं बनाने की पहल भविष्य में पानी की उपलब्धता बढ़ाने में मददगार साबित हो सकती है।

भूजल रिचार्ज पिट बनाने पर जोर

इसके अलावा दादर के शिवाजी पार्क में करीब 4 करोड़ रुपए की लागत से बनाई गई वर्षा जल संचयन परियोजना को दोबारा सक्रिय करने पर भी काम किया गया है। इस परियोजना में पार्क की परिधि में 35 कुएं बनाए गए है। इसके अलावा मनपा पुराने खुले कुओं के पुनरुद्धार और विभिन्न वार्डों में भूजल रिचार्ज पिट बनाने पर भी ध्यान दे रही है। बोरीवली विधानसभा क्षेत्र में वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करने का संकल्प लिया गया है। इसके तहत बोरीवली की 1,000 से अधिक हाउसिंग सोसायटियों में बारिश के पानी को जमा करने के लिए कुएं बनवाने की योजना है। संजय उपाध्याय ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी।

21 साल का यश सिंह कैसे बना पाक आतंकी शहजाद भट्टी का मोहरा? बाॅलीवुड एक्टर्स से यहूदी ठिकानों की जासूसी तक

वंदे भारत के लोको पायलट ने 2 बार मदद मांगी, लेकिन बिना ब्रेक के 463 किमी पटरी पर दौड़ती रही Vande Bharat

JKSSB परीक्षा में नकल का बड़ा खेल, जम्मू में गिरोह का भंडाफोड़, वायरलैस गैजेट्स समेत 14 लोग पकड़े गए, SIT गठित

Chhath Puja: आस्था की डुबकी, भक्ति का उजास... उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व

राष्ट्रीय प्रेस दिवस: आज हर भारतीय को पत्रकार बनने की आवश्यकता, Gen Z आंदोलन ने बदली पत्रकारिता की छवी