

Highlights:
दिवंगत पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे को लेकर मुंबई और पुणे में रहस्यमयी बैनर लगाए गए हैं।
बैनरों में मफलर की तस्वीर के साथ सवाल उठाया गया है कि हादसे के पीछे कथित साजिश से जुड़े लोगों को संरक्षण देने वाला नेता कौन है।
राकां शरदचंद्र पवार पार्टी के विधायक रोहित पवार मुंबई के यशवंतराव चव्हाण सेंटर में दोपहर 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
Ajit Pawar Plane Crash Conspiracy Allegations: दिवंगत पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। हादसे के पीछे साजिश और उससे जुड़े लोगों को संरक्षण देने वाले कथित 'मफलरवाले नेता' को लेकर मुंबई तथा पुणे में रहस्यमयी बैनर लगाए गए हैं।
इन बैनरों में 16 नवंबर को बड़े राजनीतिक खुलासे का संकेत दिया गया है। राकां शरदचंद्र पवार पार्टी के विधायक रोहित पवार ने सोमवार को दोपहर 4 बजे मुंबई के यशवंतराव चव्हाण सेंटर में पत्रकार परिषद कर नये खुलासा करेंगे।
बैनर पर सवाल उठाया गया है कि अजित पवार के विमान हादसे या कथित साजिश के पीछे के लोगों को बचाने वाला नेता आखिर कौन है? मफलर की तस्वीर होने के बावजूद किसी नेता या आयोजक का नाम नहीं दिया गया है।
सांसद सुप्रिया सुले ने 16 नवंबर के खुलासे पर कहा कि थोड़ा धैर्य रखिए, उन्होंने फिल्म के ट्रेलर का उदाहरण देते हुए कहा, 'भाई का सिनेमा आ रहा है। हालांकि जांच एजेंसियों ने अब तक किसी साजिश की पुष्टि नहीं की है।
VSR कंपनी को संरक्षण देने का आरोप रोहित पवार पहले आरोप लगा चुके हैं कि विमान हादसे से जुड़ी बीएसआर वेंचर्स कंपनी को एक प्रभावशाली महाराष्ट्र के नेता का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने इस नेता को 'मफलरवाला' नाम दिया था।
ज्ञात हो कि तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन 28 जनवरी 2026 को पुणे जिले के बारामती में एक विमान दुर्घटना में हुआ था। जिसपर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराने की मांग पर अडिग हैं और लगातार मुद्दे को पकड़े हुए है।