Mumbai Summer Special Trains Indore Gorakhpur: गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में भारी भीड़ को देखते हुए यात्रियों को राहत के लिए रेलवे की कवायद जारी है।
पश्चिम रेलवे मुंबई से विभिन्न गंतव्यों के बीच स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ विनीत अभिषेक के अनुसार मुंबई से इंदौर,गोरखपुर एवं अन्य स्थानों के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी।
ट्रेन संख्या 09079 मुंबई सेंट्रल-इंदौर स्पेशल प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार को रात 11:20 बजे मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान कर अगले दिन 1 बजे इंदौर पहुंचेगी। यह ट्रेन 3 मई, 2026 से 28 जून, 2026 तक चलेगी।
इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09080 इंदौर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को शाम 5 बजे इंदौर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 7:10 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 04 मई, 2026 से 29 जून, 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, दाहोद, रतलाम एवं उज्जैन स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन में एसी 3-टियर तथा जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 09081 मुंबई सेंट्रल-वटवा स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को रात 11:20 बजे मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान कर अगले दिन 07:20 बजे वटवा पहुंचेगी। ट्रेन 07 मई से 25 जून तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09082 वटवा- मुंबई सेंट्रल स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को रात 10:40 बजे वटवा से प्रस्थान कर अगले दिन 7:10 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 08 मई से 26 जून तक चलेगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत एवं वडोदरा स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी 3-टियर तथा जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
ये भी पढ़ें :- Western Railway Mega Block: राम मंदिर-जोगेश्वरी के बीच 10 घंटे काम, कई लोकल ट्रेनें प्रभावित
मुंबई से नवभारत लाइव के लिए सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट