मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे मिसिंग लिंक (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का ‘मिसिंग लिंक’ 1 मई से शुरू, पहले चरण में सिर्फ हल्के वाहनों को अनुमति

Mumbai Pune Expressway Missing Link Project 1 मई 2026 से शुरू होगा। पहले चरण में केवल हल्के वाहन और बसों को अनुमति दी गई है, जबकि भारी वाहनों पर फिलहाल रोक रहेगी।

अपूर्वा नायक

Mumbai Pune Expressway Missing Link Project Rules 2026: यशवंतराव चव्हाण मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बहुप्रतीक्षित 'मिसिंग लिंक' प्रोजेक्ट का काम अब पूरा हो गया है। यह नया मार्ग 1 मई, 2026 से यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन महामंडल (एमएसआरडीसी) एवं पुलिस प्रशासन ने इस मार्ग पर धीरे-धीरे ट्रैफिक शुरू करने का फैसला किया है। फ़िलहाल 'मिसिंग लिंक' पर हैवी व्हीकल्स को अनुमति नहीं दी गयी है, जिसको लेकर पुलिस महानिदेशक (ट्रैफिक) प्रवीण सालुंखे ने एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

पहले फेज में हल्के वाहनों एवं यात्री बसों को इजाजत

नोटिफिकेशन के मुताबिक पहले फेज में, 1 मई, 2026 से 31 मई, 2026 तक इस नए मार्ग पर सिर्फ हल्के मोटर व्हीकल व बसों के साथ-साथ यात्री गाड़ियों को ही चलने की इजाजत होगी। इस दौरान, मालवाहक गाड़ियों के इस मार्ग में आने पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है। दूसरे फेज़ में, यानि 1 जून, 2026 से, यह रूट हल्की गाड़ियों और बसों के लिए खुला रहेगा, लेकिन मालवाहक गाड़ियों को आने-जाने की इजाजत देने या न देने का फ़ैसला शुरुआती छह महीने के ऑब्जर्वेशन पीरियड के बाद लिया जाएगा।

'हैजमैट' गाड़ियों के सुरंगों से गुजरने पर पूरी तरह रोक

प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से कुछ सख्त प्रतिबन्ध भी लगाये हैं। विशेष तौर पर, आग पकड़ने वाला, विस्फोटक या खतरनाक सामान ले जाने वाली 'हैजमैट' गाड़ियों को इस 'मिसिंग लिंक' प्रोजेक्ट की सुरंगों से गुजरने पर पूरी तरह से बैन किया गया है और ऐसी गाड़ियों को पुराने मौजूदा एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करना होगा, स्पीड लिमिट को साफ करते हुए, प्रशासन ने कहा है कि इस रूट पर सुरंगों में हल्की गाड़ियों के लिए मैक्सिमम स्पीड लिमिट 100 किमी प्रति घंटा और बसों और दूसरी यात्री गाड़ियों के लिए 80 किमी प्रति घंटा है।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न